फल खाते समय नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां, नहीं मिलता सेहत को पूरा फायदा, एक्सपर्ट से जानें फल खाने का सही तरीका

Mistakes to Avoid While Eating Fruits: कुछ लोग फल खाते समय कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से उन्हें फल खाने से कोई फायदा नहीं मिलता है, बल्कि गलत तरीके से फल खाने की वजह से उनकी सेहत को नुकसान पहुंचता है। इस लेख में जानें ऐसी 5 गलितियां और फल खाने का तरीका।

Mistakes to Avoid While Eating Fruits: हमें अपनी दैनिक डाइट में कुछ फल जरूर शामिल करने चाहिए। ये पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी भी होते हैं। डॉक्टर भी इसलिए नियमित फल खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं। इनमें डाइट्री फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। नियमित फल खाने से कई बीमारियों का खतरा कम होता है। इन्हें खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। पाचन क्रिया को दुरुस्त करने से लेकर वजन कंट्रोल रखने तक, रोज फल खाने के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन फल खाने से ये लाभ आपको सिर्फ तब मिल सकते हैं, जब आप इनका सही तरीके से सेवन करते हैं। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग फल खाते समय कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से उन्हें फल खाने से कोई फायदा नहीं मिलता है, बल्कि गलत तरीके से फल खाने की वजह से उनकी सेहत को नुकसान पहुंचता है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर फल खाने का सही तरीका क्या है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको फल खाने से जुड़ी कुछ आम गलतियां और इन्हें खाने का का सही तरीका बता रहे हैं।

Mistakes to Avoid While Eating Fruits

Mistakes to Avoid While Eating Fruits

फल खाते समय न करें ये गलतियां - Mistakes to Avoid While Eating Fruits

1. खाने से पहले फलों का छिलका उतार देना

बहुत से फलों की लोग खाने से पहले स्किन उतार देते हैं। आपको बता दें कि फलों की स्किन में डाइट्री फाइबर और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन जब आप स्किन को उतार देते हैं तो फलों का पोषण भी उनके साथ निकल जाता है। ऐसे में फल आपके लिए कुछ खास फायदेमंद नहीं रह जाते हैं। इसलिए हमेशा फलों को छिलका समेत खाना चाहिए।

End of Feed