क्‍यों बजट में मखाने पर है इतना फोकस, कैसे सुपरफूड बन गया बिहार का ये प्रोडक्‍ट

Benefits Of Makhana In Hindi: बजट 2025 में मखाने पर दिया गया है। बिहार का यह पारंपरिक उत्पाद अब सिर्फ एक स्थानीय स्नैक नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय सुपरफूड बनने की राह पर है। यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसलिए अब सरकार इसके उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दे रही है।

Benefits Of Makhana In Hindi: बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा की है। यह फैसला मखाने के उत्पादन, प्रोसेसिंग और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। बिहार के किसानों के लिए यह बहुत बड़ी खबर है, क्योंकि मखाना उनकी आजीविका का एक अहम हिस्सा है। सरकार इस पारंपरिक उत्पाद को एक वैश्विक सुपरफूड बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Benefits Of Makhana In Hindi

Benefits Of Makhana In Hindi

बिहार से निकला सुपरफूड है मखाना

मखाना, जिसे फॉक्स नट्स या कमल के बीज भी कहा जाता है, मुख्य रूप से बिहार के जलाशयों में उगता है। यह हल्का, कुरकुरा और बेहद पौष्टिक होता है। भारतीय परंपराओं में इसे उपवास के दौरान खाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन अब दुनियाभर में इसे एक हेल्दी स्नैक के रूप में अपनाया जा रहा है।

End of Feed