भारत में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। खासकर दिल्ली में डेंगू मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है। पिछले 5 वर्षों की तुलना में दिल्ली में अब तक के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। गुड़गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या 200 के पार हो चुकी है। गुड़गांव में डेंगू के कुल मामले 201 हो गए हैं। वहीं 1 मरीज की मौत भी हो गई है। भारत में डेंगू के लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए इसकी रोकथाम बेहद जरूरी है। वहीं कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद लोग डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में इस बीमारी से बचने के लिए उन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे आप खुद को और अपने परिजनों को डेंगू से बचा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जो डेंगू के खिलाफ लड़ाई में आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
डेंगू बुखार से लड़ने के लिए घरमें जरूर रखें ये चीजें
मच्छर निरोधक
मच्छरों को भगाने के लिए आप घर में मच्छर निरोधक जरूर रखें। पिकारिडिन एक शक्तिशाली घटक है जो मच्छरों को दूर भगाता है। वहीं अगर आप नेचुरल तरीके से मच्छरों से बचना चाहते हैं तो सिट्रोनेला तेल, नींबू नीलगिरी तेल, या नीम तेल को शरीर पर लगा सकते हैं।
मच्छरों के काटने से रोकें
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और अपने शरीर के सभी अंगों को ढकने का प्रयास करें। ऐसा करने से आप खुद को मच्छरों से बचा सकते हैं।
पेन किलर
एसिटामिनोफेन (टाइलेनॉल) नामक दवा बुखार को कम करने और दर्द को कम करने में मददगार साबित होती है। डेंगू में किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इबुप्रोफेन नामक दवा दर्द से राहत, सूजन को कम करने और बुखार को कम करने में मदद करता है। लेकिन अगर आप डेंगू बुखार से पीड़ित है तो इसके सेवन से बचें।
ओआरएस
डेंगू बुखार के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए ओआरएस का सेवन जरूर करें।
थर्मामीटर
वहीं बुखार मापने के लिए थर्मामीटर जरूर रखें।
मच्छरदानी लगाएं
वहीं मच्छरदानी का प्रयोग करें। ये आपको मच्छरों से बचाने में मददगार साबित होगा।
