18 किलो वजन घटाकर फैट से फिट हुए है माधुरी दीक्षित के पति, डॉ. नेने शेयर किया वेट लॉस सीक्रेट, आपके भी आ सकता है काम

Madhuri Dixit Husband Doctor Shriram Nene weight Loss: माधुरी दिक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने लोगों के लिए किसी मोटीवेशन से कम नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने 18 किलो वजन घटाकर सभी को हैरान कर दिया और फिटनेस का एक अलग गोल सेट किया है। उनकी फिटनेस और वेट लॉस के पीछे कोई जादू की छड़ी नहीं, बल्कि छोटी-छोटी आदतों और लगातार मेहनत है। अगर आप भी सेहतमंद और एक्टिव लाइफ चाहते हैं, तो डॉ. नेने की ये आसान टिप्स जरूर अपनाइए।

Madhuri Dixit Husband Doctor Shriram Nene weight Loss: अगर आप भी वजन घटाने के लिए जूझ रहे हैं और बार-बार हार मान लेते हैं, तो डॉ. श्रीराम नेने की कहानी आपको फिर से मोटिवेट कर सकती है। बॉलीवुड की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित के पति और जाने-माने कार्डियक सर्जन डॉ. नेने ने हाल ही में अपने 18 किलो वजन कम करने का शानदार सफर सबके साथ शेयर किया है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने कोई फैंसी या बहुत सख्त डाइट नहीं अपनाई, बल्कि छोटी-छोटी अच्छी आदतों से बड़ा बदलाव हासिल किया। उन्होंने न सिर्फ अपना वजन घटाया, बल्कि अपनी फिटनेस को भी एक नए मुकाम पर पहुंचाया। अगर आप भी सोच रहे हैं कि वजन कैसे कम करें तो डॉ. नेने की टिप्स आपके काम आ सकती हैं।

Madhuri Dixit Husband Doctor Shriram Nene weight Loss

Madhuri Dixit Husband Doctor Shriram Nene weight Loss

डॉ. श्रीराम नेने के वेट लॉस टिप्स - Doctor Shriram Nene weight Loss Tips In Hindi

भूखा रहना नहीं, सही खाना जरूरी

डॉ. नेने का सबसे पहला फंडा यही रहा कि वजन घटाने का मतलब भूखा रहना नहीं है। उन्होंने बताया कि शरीर को सही न्यूट्रिशन देना बेहद जरूरी है। प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट और जरूरी विटामिन्स से भरपूर संतुलित डाइट से उन्होंने अपने शरीर को फिट रखा। उनका कहना है कि खाना खाते समय "80% पेट भरने का नियम" अपनाएं। यानी इतना खाइए कि पेट भरे, लेकिन ओवरईटिंग न हो। इससे न केवल कैलोरी कंट्रोल होती है, बल्कि पाचन भी अच्छा रहता है।

End of Feed