लंबे समय तक बैठने से हो सकता है फैटी लिवर, डेस्क जॉब वालों को खतरा ज्यादा! बचना है तो अपनाएं ये उपाय

Sitting For Long Time Can Increase Fatty Liver Riks: लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोग फैटी लिवर के शिकार हो सकते हैं, खासकर आईटी सेक्टर के कर्मचारी। हालिया रिपोर्ट बताती है कि घंटों की बैठकी और असंतुलित खानपान इस गंभीर लिवर बीमारी को जन्म दे सकते हैं। इस लेख में जानिए फैटी लिवर के लक्षण, कारण और इससे बचाव के आसान उपाय, ताकि आप डेस्क जॉब करते हुए भी अपने लिवर को रखें फिट और सुरक्षित।

Sitting For Long Time Can Increase Fatty Liver Riks: आज के दौर में डेस्क पर बैठकर घंटों काम करना आम बात हो गई है, खासकर आईटी सेक्टर में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत आपके लिवर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है? रिसर्च के मुताबिक, लंबे समय तक बैठने और खराब लाइफस्टाइल की वजह से फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है।

Sitting For Long Time Can Increase Fatty Liver Riks

Sitting For Long Time Can Increase Fatty Liver Riks

फैटी लिवर क्या होता है?

जब लिवर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है, तो उसे फैटी लिवर कहा जाता है। ये चर्बी धीरे-धीरे लिवर की कार्यक्षमता को कमजोर कर देती है। शुरुआती दौर में इसके लक्षण साफ नहीं होते, लेकिन जैसे-जैसे समस्या बढ़ती है, शरीर थकान, पेट दर्द और भूख में कमी जैसे संकेत देने लगता है।

End of Feed