पुरुष ही नहीं महिलाओं में भी बांझपन का खतरा बढ़ा रहा लैपटॉप! डॉक्टर से जानें कैसे खराब हो प्रजनन क्षमता

लैपटॉप आज हमारे दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। काम के चलते लोग लैपटॉप का इस्तेमाल आज बहुत ज्यादा होता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लैपटॉप आपकी फर्टिलिटी पर काफी बुरा असर डाल रहा है। जी हां आज हम आपको लैपटॉप के इस्तेमाल के कारण बढ़ने वाली इंफर्टिलिटी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Fertility Health : आजकल टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है, लेकिन इसके अधिक इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। खासतौर पर काम के चलते लैपटॉप का ज्याादा इस्तेमाल आपकी फर्टिलिटी के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। बहुत से लोग लैपटॉप का इस्तेमाल गोद में रखकर लंबे समय तक करते हैं। ऐसा करना पुरुषों और महिलाओं दोनों की फर्टिलिटी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आपकी सेहत से जुड़े इस महत्वपूर्ण बिंदू को लेकर हमने बात की CIFAR, Gurugram के IVF Expert Dr. Puneet Rana Arora से...

leptop increase infertility

लैपटॉप का शुक्राणुओं पर असर

Dr. Puneet Rana Arora के अनुसार, लैपटॉप से निकलने वाली हीट और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन (EMR) हमारी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है। दरअसल लैपटॉप से उत्पन्न होने वाली गर्मी पुरुषों के अंडकोष के तापमान को बढ़ा देती है। जिससे शुक्राणु के उत्पादन और गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो गोद में रखकर लैपटॉप का उपयोग करने से अंडकोष का तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। जो आपकी फर्टिलिटी पर बुरा असर डालती है।

End of Feed