रात में इस गलती की वजह से बढ़ता है शरीर में फैट, मोटापे से बचना है तो आज से ही बदल लें ये आदत

Mistake That Causes Weight Gain In Hindi: हम में से ज्यादातर लोग रात में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जो वजन बढ़ाने में योगदान देती हैं। इनमें एक आम गलती है नींद की कमी। आपको बता दें कि नींद भी वजन बढ़ाने और घटाने में बहुत अहम भूमिका निभाती है। यहां जानें नींद की कमी से कैसे बढ़ता है वजन और इसे कंट्रोल करने के लिए क्या करें?

Mistake That Causes Weight Gain In Hindi: क्या आप भी रात को देर तक जागने के आदी हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि ये आदत आपके शरीर के वजन को बढ़ा सकती है। हममें से कई लोग देर रात तक मोबाइल चलाने, फिल्में देखने या काम करने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि नींद को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्याप्त नींद न लेने से शरीर में फैट बढ़ सकता है? नींद की कमी सीधे तौर पर आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इस लेख में हम जानेंगे कि देर रात तक जागने से कैसे मोटापा बढ़ता है और इसे रोकने के लिए आपको किन आदतों में बदलाव करना चाहिए।

Lack Of Sleep Can Cause Weight Gain In Hindi

Lack Of Sleep Can Cause Weight Gain In Hindi

नींद की कमी से कैसे बढ़ता है बॉडी फैट - How Lack Of Sleep Can Causes Weight Gain In Hindi

नींद की कमी से भूख बढ़ती है

जब आप ठीक से नहीं सोते, तो आपके शरीर में दो अहम हार्मोन प्रभावित होते हैं - घ्रेलिन और लेप्टिन। घ्रेलिन भूख बढ़ाने का काम करता है और लेप्टिन भूख को कंट्रोल करता है। नींद की कमी से घ्रेलिन का स्तर बढ़ जाता है और लेप्टिन का स्तर कम हो जाता है, जिससे आपको ज्यादा भूख लगती है और आप अनहेल्दी खाने की ओर आकर्षित होते हैं।

End of Feed