किडनी में स्टोन हो जाए तो इससे आपको भयंकर दर्द होता है, इसके अलावा आप बार-बार पेशाब की समस्या से भी परेशान हो सकते है। इसके दर्द का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं, कि आपको स्टोन पेन होने पर इंजेक्शन का सहारा लेना पड़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे आसपास ऐसे चीजें मौजूद होती हैं, जो गंभीर से गंभीर समस्या से आसानी से छुटकारा दिला सकती है। आज हम आपको किडनी स्टोन से छुटकारा दिलाने वाली एक दाल के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां जानिए कौन सी है दाल और कैसे करें इसका इस्तेमाल?
किडनी स्टोन के लिए कुलथी की दाल - horse gram pulses for Kidney Stone
किडनी स्टोन के लिए कुलथी की दाल सबसे कारगर घरेलू उपचार है। जिसका कारण इसमें मौजूद फेनोलिक कंपोनेंट, फ्लेवोनोइड्स और सैपोनिन जैसे फाइटोकेमिकल्स की मौजूदगी है। कई शोधों में यह बात साबित हुई है कि कुलथी की दाल में एंटी-यूरोलिथियासिस गुण भरपूर पाए जाते हैं। जो इसे किडनी संबंधी समस्याओं में कारगर बनाते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल - How to use horse gram pulses in kidney stone
- इसके लिए आप 250 मिली लीटर पानी लेकर उसमें 25 ग्राम दाल डालकर अच्छे से उबालें।
- पानी लगभग 50 ग्राम के आस-पास रह जाए तो इसे छानकर रख लें।
- इस पानी को आप दिन में 2-3 बार थोड़ा-थोड़ा पी सकते हैं।
- इसका सेवन आप 2-3 महीने तक लगातार करके अपनी स्टोन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
कुलथी की दाल के अन्य फायदे - Other Benefits of horse gram pulses
1. शुगर के लिए कुलथी की दाल
कुलथी की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो इसे शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कारगर बनाता है। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला अल्फा-एमाइलेज इनहिबिटर हमारे शुगर लेवल को नियंत्रण में बनाए रखता है।
2. कोलेस्ट्रॉल के लिए कुलथी की दाल
लिपिड और फाइबर से भरपूर कुलथी की दाल का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में किया जा सकता है। कुलथी की दाल का पानी पीने से आपकी नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम होने लगता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
