Mango in Diabetes: फलों का राजा कहलाने वाले आम को स्वाद में बेशक ही कोई मात नहीं दे सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत तक के मामले में भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। बता दें कि आम में विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम जैसे बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी हेल्थ के लिए जरूरी हो सकते हैं। लेकिन इसमें मौजूद नेचुरल शुगर के कारण इन्हें सीमित मात्रा में खाना ही अच्छा होता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आम खाने के क्या फायदे होते हैं, एक दिन में कितने आम खाना चाहिए और क्या शुगर के मरीज आम खा सकते हैं।
Benefits of mango how many mango to eat aam ke fayde
आम खाने के फायदे, Benefits of Mango
इम्यूनिटी बूस्टर
आम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम कर सकते हैं। ऐसे में आम खाकर आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं और कई तरह की बीमारियों का रिस्क कम कर सकते हैं।
दिल के लिए अच्छा
आम में अच्छी क्वांटिटी में पोटेशियम भी होता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। पोटेशियम हार्ट बीट तो आपके ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखने का काम कर सकता है।
पाचन के लिए अच्छा
आम में फाइबर भी मौजूद होते हैं, जो पाचन संबंधित समस्याओं को ठीक करने में काम आ सकता है। कब्ज, अपच आदि में आम का सेवन असरदार माना जाता है। हालांकि बहुत अधिक मात्रा में आम खा लेने से आपका हाजमा बिगड़ भी सकता है।
आंखों के लिए बढ़िया
आंखों की सेहत के लिए भी आम बेहतरीन माना जाता है, आम में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो आंखों के लिए अच्छा होता है और आपको आंखों से जुड़ी बीमारियों से बचा सकता है।
शुगर के मरीज आम खा सकते हैं, Can sugar patient eat Mango
आम में अत्यधिक मात्रा में शुगर हो सकती है, हालांकि ये नेचुरल शुगर होती है जो सेहत के लिए साधारण शक्कर से कम हानिकारक होती है। जिसके मुताबिक शुगर या डायबिटीज के मरीजों को आम बहुत ही नियंंत्रित मात्रा में खाना चाहिए, खासतौर से उन लोगों को जिनकी शुगर हमेशा हाई रहती है। शक्कर के मरीजों को आम खाने की सख्त मनाही नहीं होती, बस जरूरी है तो आम की मात्रा। शुगर में आप आम की स्लाइस खा सकते हैं, हालांकि आम का शेक या जूस पीने से आपको बचना ही चाहिए।
एक दिन में कितने आम खाएं, How many mango to eat in a day
आम खाना हेल्दी लोगों के लिए अच्छा हो सकता है, हालांकि इसमें शक्कर के साथ साथ भरपूर मात्रा में कैलोरीज भी होती हैं। इसलिए इसको नियमित मात्रा खाना न केवल शुगर के मरीजों के लिए बल्कि हर किसी के लिए अच्छा हो सकता है। मगर फिर भी आप एक दिन में करीब एक से दो आम खा सकते हैं। लेकिन अगर आप एक ही आम को दो भागों में बांटकर थोड़ी थोड़ी मात्रा में खाएं, तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
