किडनी स्टोन से बचाव के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने बताया कैसे करें इस्तेमाल

Kidney Stone Prevention: किडनी में पथरी की समस्या दर्दनाक हो सकती है और इलाज के बाद भी दोबारा होने का खतरा रहता है। डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने बचाव के 3 घरेलू उपाय बताए हैं।

Kidney Stone Prevention: किडनी में पथरी होना काफी दर्दनाक समस्या है। कई बार इलाज या ऑपरेशन के बाद राहत मिल जाती है, लेकिन कुछ लोगों में पथरी दोबारा बन सकती है। ऐसे में खानपान, पानी पीने की आदत और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है। डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने किडनी स्टोन से बचाव के लिए 3 घरेलू उपाय बताए हैं, जिन्हें जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Kidney Stone Prevention

किडनी स्टोन से बचाव के लिए उपाय (फोटो: AI)

किडनी में पथरी क्यों बनती है?

किडनी में पथरी तब बनने लगती है जब पेशाब में मौजूद कैल्शियम, ऑक्सलेट और दूसरे मिनरल्स की मात्रा बढ़ने लगती है। शरीर में पानी की कमी होने पर पेशाब गाढ़ा हो जाता है, जिससे ये तत्व आपस में मिलकर छोटे क्रिस्टल बनाने लगते हैं। धीरे-धीरे यही क्रिस्टल पथरी का रूप ले सकते हैं। कम पानी पीना, ज्यादा नमक खाना और लंबे समय तक शारीरिक गतिविधि न करना भी जोखिम बढ़ा सकता है।

End of Feed