Karwa Chauth Sargi Mistakes: करवा चौथ की सरगी में न करें ये 5 गलतियां, दिनभर लग सकती है प्यास और हो सकता है सिरदर्द

Karwa Chauth Sargi Mistakes: करवा चौथ पर अक्सर शाम तक प्यास और सिर दर्द की परेशानी से तबीयत खराब हो जाती है। लेकिन ऐसा क्यों होता है। जानें सिरदर्द, प्यास और कमजोरी से बचने के लिए सरगी में क्या खाएं और किन गलतियों से बचें।

Karwa Chauth Sargi Mistakes: करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सरगी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि दिन की शुरुआत से पहले मिलने वाला आखिरी भोजन भी है। सुबह सास या परिवार की बड़ी महिलाओं से मिली सरगी में फेनी, मिठाई, फल, मेवे और दूसरी चीजें शामिल होती हैं। लेकिन सरगी की थाली सजाते समय कई बार महिलाएं ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिनसे दिन में प्यास, सिरदर्द, थकान और बेचैनी बढ़ सकती है।

sargi mistakes

करवा चौथ सरगी की 5 गलतियां, प्यास और सिरदर्द से बचने के उपाय (AI Image)

खासतौर पर जब व्रत में पानी पीने की भी मनाही हो, तब सुबह क्या खाया और कितना पानी पिया, इस पर ध्यान देना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन के कारण प्यास, सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं। इसलिए करवा चौथ की सरगी तैयार करते समय इन पांच गलतियों से बचना बेहतर है।

End of Feed