काढ़ा रेसिपी: मानसून की परेशानियों से बचने के लिए भाग्यश्री की काढ़ा रेसिपी, सास ने बताया था पुराना आयुर्वेदिक नुस्खा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 19, 2023, 08:02 AM IST

Kadha receipe in hindi: मानसून ने देशभर में दस्तक दे दी है। मानसून के आते ही जहां लोगों को एक तरफ गर्मी से राहत मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है।

Kadha receipe in hindi: मानसून ने देशभर में दस्तक दे दी है। मानसून के आते ही जहां लोगों को एक तरफ गर्मी से राहत मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में कमजोर इम्युनिटी वाले लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। मानसून में सर्दी, खांसी और कई मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि इन समस्याओं से बचने के लिए बेहतर डाइट का होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचने के लिए आप काढ़ा जरूर पिएं। बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री भी सर्दी-जुकाम से बचने के लिए काढ़ा का सेवन करती हैं। एक्ट्रेस अपनी सास की काढ़ा रेसिपी को फॉलो कर काढ़ा तैयार करती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी सास काढ़ा रेसिपी के बारे में बताया था। भाग्यश्री ने वीडियो शेयर करते हुए ये बताया था कि अपनी शादी के बाद से वह कभी भी सर्दी-जुकाम का इलाज कराने के लिए किसी डॉक्टर के पास नहीं गई हैं। यह उस काढ़े के कारण है जो उनकी सास बनाती है।

bhagyashree Kadha receipe

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था मेरे MIL द्वारा सर्दी, खांसी और बुखार का घरेलू इलाज। यह हमेशा मेरे लिए काम करता है, इसलिए मैं इस विशेष मिश्रण को आप सभी के साथ साझा करना चाहती हूं। मुझे आशा है कि यह आपको भी सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होगा। बता दें कि काढ़ा एक आयुर्वेदिक घरेलू उपाय है, जो कई जड़ी-बूटियों और मसालों से बनाया जाता है। यह ना केवल इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाता है बल्कि कई बीमारियों से भी बचाता है।

घर पर इस तरह बनाएं काढ़ा

सामग्री

पानी: 2 कप

अदरक का टुकड़ा

लौंग

काली मिर्च

तुलसी की पत्तियां

शहद

दालचीनी

बनाने का तरीका

काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें। इसके बाद इसमें अदरक, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को डालें। अब इसमें तुलसी की पत्तियों को डालें और इसे मध्यम आंच 20-25 मिनट के लिए उबलने दें। इसके बाद इसे छान लें और शहद मिलाकर इस आनंद लें।

काढ़ा पीन के फायदे

  • एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर काढ़ा सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर माना जाता है। इसके साथ ही ये उसके लक्षणों को कम करता है।
  • काढ़ा में एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं जो सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलाने में मददगार साबित होते हैं।
  • इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बलगम को कम करने में कारगर है।
  • काढ़ा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

End Article
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी...

End of Feed