रस्सी कूदने से एक मिनट में बर्न होती है 15-20 कैलोरी, जानें वेट लॉस में है कितना मददगार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 7, 2023, 10:44 AM IST

मोटापा इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। घंटों जिम में पसीना बहाने से लेकर डाइट में बदलाव कर लोग जल्दी से जल्दी वजन घटाना चाहते हैं लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप रस्सी कूद कर वजन घटा सकते हैं। रस्सी कूदने से ना केवल वजन कम होता है बल्कि सेहत को भी कई तरह के फायदे मिलते हैं।

Jumping Rope: मोटापा इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। घंटों जिम में पसीना बहाने से लेकर डाइट में बदलाव कर लोग जल्दी से जल्दी वजन घटाना चाहते हैं लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप रस्सी कूद कर वजन घटा सकते हैं। रस्सी कूदने से ना केवल वजन कम होता है बल्कि सेहत को भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। स्किपिंग, वजन घटाने का सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है। रस्सी कूदने से हमेशा वजन संतुलित रहता है। स्किपिंग करने से काफी तेजी से कैलोरी बर्न होती है। ऐसे में आज हम आपको वेट लॉस के लिए स्किपिंग के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

Jumping rope

रस्सी कूदने से कितनी कैलोरी बर्न होती है- skippingrope can burn how much calories

रस्सी कूदने से काफी तेजी से कैलोरी बर्न होती है। हेल्थ एक्पर्ट्स की मानें तो 1 मिनट लगातार रस्सी कूदने से 15 से 20 कैलोरी बर्न होती है। स्किपिंग करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे काफी तेजी से फैट बर्न होता है। अगर आप बेली फैट की समस्या से परेशान हैं तो रस्सी कूदना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ये ना केवल फैट को कम करता है बल्कि शरीर को फिट रखने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

End of Feed