तीन हफ्ते से जोड़ों में बना हुआ दर्द? हो सकती है ये गंभीर बीमारी, जानिए बचने के लिए क्या करें

Rheumatoid Arthritis Signs In Hindi: अगर आपको पिछले तीन हफ्तों से जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन या अकड़न महसूस हो रही है, तो यह आम थकान नहीं बल्कि रूमेटॉयड आर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। जानिए इसके लक्षण, कारण और इससे बचाव के उपाय ताकि समय रहते इलाज किया जा सके और शरीर को नुकसान से बचाया जा सके।

Rheumatoid Arthritis Signs In Hindi: क्या आपके घुटनों, हाथों या पैरों के जोड़ों में पिछले तीन हफ्तों से लगातार दर्द बना हुआ है? अगर हां, तो इसे हल्के में न लें। यह सिर्फ थकावट या मौसम का असर नहीं, बल्कि एक गंभीर बीमारी ‘रूमेटॉयड आर्थराइटिस’ का संकेत हो सकता है। ये एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है जो धीरे-धीरे आपकी हड्डियों और जोड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो इसे कंट्रोल करना मुमकिन है। चलिए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण, कारण और इससे बचने के तरीके।

Rheumatoid Arthritis Signs In Hindi

Rheumatoid Arthritis Signs In Hindi

क्या होता है रूमेटॉयड आर्थराइटिस?

रूमेटॉयड आर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें हमारी खुद की इम्यून सिस्टम जोड़ों पर हमला करने लगती है। इसका असर हाथों, घुटनों और पैरों के जोड़ों पर सबसे पहले दिखता है। समय रहते इलाज न हो तो यह जोड़ों की हड्डियों को भी खराब कर सकती है।

End of Feed