Janmashtami 2024: भगवान श्री कृष्ण को लगाया जाता है मक्खन का भोग, सेहत के लिए माना जाता है अमृत, खाने से मिलेंगे गजब फायदे

Janmashtami 2024 Makkhan Benefits in Hindi: आपने देखा होगा कि जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को सबसे पहले मक्खन का भोग लगाया जाता है। ऐसी इसलिए क्योंकि भगवान श्री कृष्ण को मक्खन खाना बहुत पसंद है। आपको बता दें कि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होता है।

Janmashtami 2024 Makkhan Benefits in Hindi: जन्माष्टमी का त्योहार हम सभी हिन्दुओं के लिए बहुत खास मायने रखता है। इस त्योहार के दिन साल भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। देशभर में इस साल 26 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। हर साल यह त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहुत से लोग उपवास भी रखते हैं। इसके अलावा, भगवान कृष्ण को खिलाने के लिए तरह-तरह के भोग तैयार करते हैं। इस दिन बहुत सारे पकवान बनाए जाते हैं। लेकिन जैसी कि हम सभी जानते हैं, श्री कृष्ण को माखन अतिप्रिय है। यह उनका सबसे पसंदीदा भोग है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन उन्हें घर के बने देसी मक्खन का भोग जरूर लगाया जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।

Janmashtami 2024 Makkhan Benefits in Hindi

Janmashtami 2024 Makkhan Benefits in Hindi

आपको बता दें भगवान कृष्ण को प्रिय मक्खन खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कहीं अधिक यह सेहत के लिए लाभकारी होता है। अगर आप नियमित घर का बना देसी मक्खन खाते हैं, तो इससे सेहत को चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं। इसमें पोषण का भंडार छिपा है। यह हेल्दी फैट्स से लेकर कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इस लेख में हम आपको मक्खन खाने के फायदे बता रहे हैं।

End of Feed