अनंत-राधिका की शादी के बाद बिगड़ी जान्हवी कपूर की तबीयत, इस खतरनाक बीमारी का हुईं शिकार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Janhvi Kapoor Admitted To The Hospital: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को फूड पॉइजनिंग की समस्या हो गई है। अचानक शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होने और चक्कर आने की वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Janhvi Kapoor Admitted To The Hospital: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की सेहत को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस शारीरिक रूप से बहुत कमजोरी महसूस कर रही हैं, जिसके चलते वे घर पर आराम कर रही थीं। लेकिन इसके बाद भी उनके सेहत में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। अस्पताल में इस बात की पुष्टि हुई है कि जान्हवी कपूर को फूड पॉइजनिंग की समस्या हो गई है। इसके चलते उन्हें साउथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Janhvi Kapoor Admitted To The Hospital

Janhvi Kapoor Admitted To The Hospital

बताया जा रहा है कि हाल ही में एक्ट्रेस चेन्नई गई थीं और उन्हें एयरपोर्ट से ही कुछ फूड्स का सेवन किया था। ट्रेवल के बाद जैसे ही जान्हवी घर पहुंची तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। लंबे समय तक कोई आराम न मिलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक्ट्रेस की तबीयत में सुधार है और वह अब स्वस्थ हैं। उन्हें जल्दी ही हॉस्पिटल डिस्चार्ज मिल सकता है।

End of Feed