Jamun ke sath kya na khaye: बरसात आते ही बाजारों में जामुन खूब दिखाई देने लगता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद और गहरे बैंगनी रंग का लुक हर किसी को लुभाता है। जामुन ना सिर्फ स्वाद में शानदार होता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर पाचन को दुरुस्त करने तक में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपने जामुन को गलत चीजों के साथ खा लिया, तो सेहत को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है? खासतौर पर बारिश के मौसम में कुछ चीजों के साथ जामुन खाना पेट की गड़बड़ी, एलर्जी और दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स को दावत दे सकता है। इसलिए जामुन का मजा लेते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
What To Avoid With Jamun Fruit In Hindi
जामुन के साथ क्या नहीं खाना चाहिए - What To Avoid With Jamun Fruit In Hindi
दूध के साथ जामुन
अक्सर लोगों को लगता है कि फल और दूध हेल्दी कॉम्बिनेशन होता है, लेकिन जामुन के साथ ये सोच गलत हो जाती है। जामुन और दूध एक साथ पचाना पाचन तंत्र के लिए थोड़ा मुश्किल होता है, खासकर बारिश के मौसम में जब डाइजेशन सिस्टम थोड़ा कमजोर होता है। इससे पेट दर्द, गैस और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
खट्टे फलों के साथ सेवन
नींबू, संतरा, कीनू या अनानास जैसे खट्टे फलों के साथ जामुन खाना आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। इन सभी चीजों की तासीर अलग होती है और जब इन्हें मिलाकर खाया जाता है तो ये शरीर में एसिड बढ़ा सकते हैं। इससे एलर्जी, पेट की जलन या इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
नमक डालकर खाना सही नहीं
कई लोग जामुन को नमक या काला नमक डालकर खाते हैं ताकि इसका स्वाद और अच्छा लगे। लेकिन अगर किसी को हाई बीपी या किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। ज्यादा नमक शरीर में वॉटर बैलेंस बिगाड़ सकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।
मीठे या भारी खाने के साथ न खाएं जामुन
जामुन खाने के तुरंत बाद अगर आप मिठाई या कोई भारी खाना खा लेते हैं, तो इसका असर सीधे आपके पेट पर पड़ता है। इससे अपच, गैस और पेट फूलने जैसी दिक्कत हो सकती है। खासकर डायबिटीज के मरीजों को जामुन और मीठे का कॉम्बिनेशन अवॉइड करना चाहिए।
दवा के साथ न लें जामुन
अगर आप डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की दवाएं ले रहे हैं तो जामुन खाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। जामुन का असर कई बार दवाओं के साथ मिलकर ज्यादा हो जाता है, जिससे शुगर लेवल अचानक गिर सकता है या कमजोरी महसूस हो सकती है।
जूस और जामुन न करें मिक्स
कई लोग सोचते हैं कि जामुन के साथ फ्रूट जूस पीना हेल्दी होता है, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। खासकर जब जूस में शक्कर मिली हो। इससे ब्लड शुगर लेवल गड़बड़ा सकता है और पाचन पर भी असर पड़ सकता है।
ध्यान देने वाली बात
जामुन सेहत के लिए अच्छा है लेकिन इसे खाने का तरीका सही होना चाहिए। खासकर बरसात में, जब शरीर की इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर होती है, तब जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए ऊपर बताई गई चीजों के साथ जामुन खाने से बचें और इसका मजा बिना किसी हेल्थ रिस्क के उठाएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
