IT में काम कर रहे लोगों के लिए खतरे की घंटी! लिवर की इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं 80 प्रतिशत लोग, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

IT फील्ड में काम करना बहुत से लोगों का सपना होता है, लेकिन हाल में जारी हुई एक रिपोर्ट के अनुसार आईटी फील्ड में काम कर रहे लोग लिवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी के शिकार हो रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी है ये बीमारी और कैसें करें इससे बचाव?

Fatty Liver Problem: देश में तेजी से बढ़ रही आईटी कंपनियों की संख्या तेजी से विकसित हो रहे हमारे देश को दुनिया के सामने लेकर आती हैं। लेकिन इसके साथ ही एक चिंता का विषय भी सामने आया है। हाल ही में हेल्थ को लेकर हुए एक शोध में ये बात सामने आई है कि देश में आईटी फील्ड में काम कर रहे लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। 8-10 घंटे कर काम करना, अनहेल्दी खानपान और तनाव आईटी फील्ड में काम रहे लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। जिसके कारण आईटी सेक्टर में काम कर रहे लोगों को मेटाबोलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड फैटी लिवर डिजीज का सामना बहुत ज्यादा करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं क्या है ये समस्या और कैसे करें इससे बचाव?

it professionals

शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

आईटी फील्ड से जुड़े लोगों की लिवर हेल्थ को लेकर हैदराबाद विश्वविद्यालय और एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा साझा रूप से किए गए एक हालिया शोध में सामने आया है कि लगभग 84 IT Professional में फैटी लिवर की समस्या देखने को मिली है। आपको बता दें कि फैटी लिवर का कारण लिवर में अतिरिक्त वसा का जमा हो जाना है। ऐसे में यदि इसका इलाज समय रहते न किया जाए, तो यह लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याएं जैसे लिवर सिरोसिस, लिवर फेल्योर और लिवर कैंसर का कारण बन सकता है

End of Feed