Healthy Diet Plan For Beginners : आजकल लोग तेजी से वजन घटाने के लिए सबसे पहले खाना छोड़ देते हैं। कुछ लोग कई बार नाश्ता या रात का खाना स्किप कर देते हैं, जिससे कैलोरी इंटेक को कम किया जा सके और वजन जल्दी से कम हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां अचानक खाना छोड़ना न सिर्फ आपके एनर्जी लेवल को लो करता है बल्कि इससे आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की भी कमी होने लगती है। और आपका शरीर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है। अगर आप वेट लॉस की शुरुआत करना चाहते हैं तो जरूरी है कि सही और संतुलित डाइट प्लान अपनाएं। आज हम आपको वेट लॉस की शुरुआत का डाइट प्लान बताने जा रहे हैं।
खाना छोड़ने के नुकसान
यदि आप वेट लॉस जर्नी की शुरुआत में ही खाना छोड़ देते हैं, तो आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। जिससे आपको कमजोरी, चक्कर आना, थकान और इम्यूनिटी की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही यदि आप इस प्रोसेस को लंबे समय तक बरकरार रखते हैं, तो आपको मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिससे वजन कम होने की जगह आपका वजन बढ़ने लगता है। क्योंकि शरीर जब भूखा रहता है, तो अगली बार के लिए कैलोरी को स्टोर कर लेता है। जिससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें - डब्ल्यूएचओ का ऐलान, एमपॉक्स अब नहीं है वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी, WHO चीफ ने किया बड़ा खुलासा
वेट लॉस की शुरुआत का हेल्दी डाइट प्लान
वेट लॉस की शुरुआत करते समय आप खानपान में एक साथ कोई बड़ा बदलाव न करें। बल्कि इसकी जगह आप किसी भी आदत को धीरे-धीरे अपनाएं। इसमें आप रोजाना कम से कम 4 लीटर पानी जरूर पिएं। दिन में एक साथ ज्यादा खाने की जगह आप 4-5 बार हल्का-हल्का खाना खाएं। प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स को खाने से बचें। रोजाना हल्की वॉक, योगासन और एक्सरसाइज से वेट लॉस जर्नी की शुरुआत करें।
- सुबह खाली पेट – गुनगुना पानी नींबू या शहद के साथ पिएं।
- नाश्ता – ओट्स, पोहा, उपमा, दलिया या साबुत अनाज की ब्रेड के साथ अंडा।
- स्नैक – फल, नारियल पानी या भुना हुआ चना।
- दोपहर का खाना – रोटी, दाल, हरी सब्जियां और सलाद।
- शाम का स्नैक – ग्रीन टी के साथ ड्राई फ्रूट्स।
- रात का खाना – हल्का भोजन जैसे सूप, सलाद या सब्जियों के साथ दलिया।
निष्कर्ष - वजन घटाने के लिए खाना पूरी तरह छोड़ना एकदम गलत तरीका है। इससे वजन घटने की वजाय बढ़ भी सकता है। इसलिए बैलेंस डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर आप वेट लॉस के परिणाम काफी आसानी से पा सकते हैं।
