सर्दियों में दही खाने को लेकर हैं कन्फ्यूज? तो आयुर्वेद से जानें क्या है आपकी सेहत के लिए सही

Can We Eat Curd In Winter: ज्यादातर लोगों को ऐसा मानना है कि सर्दियों के मौसम में दही नहीं खाना चाहिए। वहीं, कुछ लोग कहते हैं कि इसे किसी भी मौसम में मजे लेकर खाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं कि सर्दियों में दही खाने को लेकर आयुर्वेद और साइंस क्या कहता है।

Can We Eat Curd In Winter: सर्दियों के मौसम में खुद की देखभाल करना बहुत ही जरूरी होता है। स्किन केयर से लेकर हेल्थ तक, इस मौसम में सभी पर बराबर ध्यान देना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। सर्दी का मौसम अपने साथ कई तरह की पौष्टिक चीजे भी अपने साथ लाता है, इसलिए इस मौसम में बेहतर खानपान की भी बहुत महत्ता होती है। इसमें मिलने वाले पौष्टिक पदार्थों के कारण फिटनेस फ्रीक्स के लिए यह मौसम किसी उपहार से कम नहीं होता हैष वहीं हमारी प्रकृति में कुछ चीजे ऐसी भी हैं जो साल के 12 महीने मिलती जरूर हैं, लेकिन उसको खाने को लेकर लोगों के मन में कई तरह का संशय होता है। इन्ही चीजों में एक नाम दही का भी शामिल है। आमतौर पर कई लोगों का मानना होता है कि दही को सिर्फ गर्मियों में ही खाना चाहिए और अगर सर्दी के मौसम में हम इसे खा लेते हैं तो हमें सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई लोगों का मानना है कि दही के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते और इसे हम सर्दी या गर्मी कभी भी खा सकते है। ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उठते हैं। उनके इन्हीं सवालों के जवाब आज इस आर्टिकल में है।

Curd Or Yogurt Health Benefits In Hindi

सर्दियों में दही खाने से कोई मनाही नहीं

आयुर्वेद की माने तो सर्दियों में दही खाने से किसी भी तरह की कोई मनाही नहीं है, बल्कि खासतौर पर सर्दियों के मौसम में दही खाना व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दही तो प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत होता है, जो आंतों के स्वास्थ्य का ध्यान रखता है और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। साथ ही यह आपकी गट हेल्थ के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है और साथ ही यह पाचन प्रक्रिया को भी दुरुस्त करता है, इसलिए सर्दियों में इसके सेवन से बिलकुल भी संकोच नहीं करना चाहिए।

कुछ लोगों को दही खाने से रहना चाहिए सतर्क

साइंस कहता है कि दही खाने के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते लेकिन अलग-अलग लोगों में व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं अलग हो सकती है। प्रोबायोटिक दही गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करने से कई तरह के फायदे मिलते है, लेकिन लैक्टोस इन्टॉलरेंट और साइनस से पीड़ित लोगों को सर्दियों के मौसम में सीमित मात्रा में ही दही का सेवन करना चाहिए।

सर्दियों के मौसम में दही खाने के फायदे (Benefits of eating curd in winter season)

1) सर्दी के मौसम में दही खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते है क्योंकि दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है जो व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है।

2) दही खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है क्योंकि दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आपकी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते है और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। साथ ही इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और सीमित मात्रा में दही खाने से यह आपको सर्दी जुकाम से बचाने में भी मदद करता है।

End of Feed