बुखार में दवा से भी तेज काम करता है गिलोय का काढ़ा! जानें सेवन का सही तरीका तो मिलेगा पूरा फायदा

बुखार आने पर आपने अक्सर लोगों को पैरासिटामोल का सेवन करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं, जो आपको बुखार की समस्या से जल्द छुटकारा दिला सकते हैं। जी हां आज हम आपको बुखार के लिए गिलोय का इस्तेमाल बताने जा रहे हैं।

गर्मी का मौसम अपने पूरे जोरों पर है, ऐसे में लोगों की तबीयत अक्सर खराब हो जाती है। जिसके चलते लोग बुखार जैसी समस्या से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत का भरपूर ख्याल रखें। लेकिन बुखार आने पर आप गिलोय का इस्तेमाल बुखार कम करने के लिए कर सकते हैं। गिलोय का इस्तेमाल काढ़े की तरह किया जाता है, जो आपके लिए बुखार की औषधि साबित हो सकती है। आइए जानते हैं बुखार ठीक करने के लिए कैसे करें गिलोय का इस्तेमाल?

Giloy for Fever

क्या बुखार के लिए गिलोय असरदार है?

आयुर्वेद में गिलोय का सेवन करने के कई तरह के फायदों के बारे में बताया गया है। जिसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। एंटीपायरेटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गिलोय आपको बुखार से जल्द निजात दिला सकती है। गिलोय का सेवन करने से सभी तरह के संक्रमण से होने वाले बुखार में राहत मिलती है। इसके अलावा गिलोय का सेवन आपको सूजन संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। गिलोय का सेवन आपका शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है, जिससे आपको बुखार से निजात मिल सकती है। डेंगू, मलेरिया जैसे रोगों में आने वाले बुखार से बचाव में गिलोय काफी कारगर होता है।

End of Feed