इन लोगों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, फायदे तो दूर सेहत को हो सकते हैं भारी नुकसान

इंटरमिटेंट फास्टिंग हमारे लिए बहुत अच्छी होती है ये आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। वहीं बात जब वेट लॉस की आती है, तो इसके बहुत से फायदे गिनाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए ये काफी खतरनाक हो सकती है। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे लोग बताएंगे जिन्हें इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं करनी चाहिए।

बात जब वेट लॉस की आती है, तो इंटरमिटेंट फास्टिंग इसका एक सबसे कारगर तरीका बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग खाने का एक प्लान है, जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे तो आप अक्सर सुनते हैं, लेकिन आज हम आपको इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताएंगे। जी हां इतने फायदे वाली इंटरमिटेंट फास्टिंग कुछ लोगों के लिए बिल्कुल भी सेफ नहीं होती है। हम आपको ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं करनी चाहिए। ये उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

side effects of intermittent fasting

क्या होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग?

इंटरमिटेंट फास्टिंग जिसे हम आंतरायिक उपवास भी कह सकते हैं। ये लोगों की डाइट को लेकर एक खास प्लान बनाता है। जिसे लोगों द्वारा फॉलो किए जाने के पीछे वजह ये है कि इसके टाइम पैटर्न को आप अपनी दिनचर्या के अनुसार चुन सकते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग के कई मेथड हो सकते हैं, जिसमें 16:8, 5:2, 14:10, और 18:6 जैसे नियम शामिल हैं। आपको बता दें कि ये इंटरमिटेंट फास्टिंग वेट लॉस के लिए काफी असरदार मानी जाती है।

End of Feed