कमजोर इम्यूनिटी और थकान? बच्चों में विटामिन D की कमी होने पर दिखते हैं ये संकेत, जानें कैसे कमी होगी दूर

Importance Of Vitamin-D : बच्चों में मौसमी थकान के पीछे विटामिन D की कमी से जुड़ी हो सकती है। सूरज की रोशनी से मिलने वाला विटामिन D इम्यूनिटी, हड्डियों की मजबूती और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। आज हम आपको विटामिन-डी की कमी का बच्चों की सेहत पर पड़ने वाला असर बताने जा रहे हैं।

Importance Of Vitamin-D For Child Health : बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत पर उनके आस-पास के माहौल का गहरा असर होता है। गर्म और खुशहाल वातावरण में रहने वाले बच्चे अधिक सेहतमंद होते हैं। बच्चों की सेहत में मौसमी थकान एक आम समस्या है, जो उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है। जब बच्चे अंधेरे, ठंडे या गुमसुम माहौल में रहते हैं, तो यह न केवल उनके मूड को प्रभावित करता है, बल्कि उनकी इम्यूनिटी को भी कमजोर कर सकता है। इसके विपरीत, एक गर्म और खुशहाल वातावरण में रहने वाले बच्चे अधिक सकारात्मक और सक्रिय होते हैं। आइए जानते हैं बच्चों की सेहत पर विटामिन-डी की कमी का असर...

Child Health And Vitamin D

Child Health And Vitamin D

विटामिन-डी की कमी के लक्षण

सूरज की रोशनी विटामिन डी का प्रमुख स्रोत है, जिसे "सनशाइन विटामिन" कहा जाता है। यह विटामिन बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। विटामिन डी न केवल हड्डियों की मजबूती में मदद करता है, बल्कि यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। डाइटिशियन, डॉ. समीक्षा कालरा, ने बताया कि जब बच्चों को धूप की उचित मात्रा नहीं मिलती, तो विटामिन डी का स्तर गिर जाता है, जिससे थकान, बार-बार बीमार पड़ना, और कम मूड जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।

End of Feed