हेल्थ

Holi 2023: आंखों में चला जाए रंग तो क्या करें, कैसी सिचुएशन में तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 08:50 PM IST

Holi 2023: होली खेलने के दौरान कई बार आंखों में रंग चला जाता है। ऐसे में आंखों में काफी जलन और दर्द महसूस हो सकता है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है, ताकि गंभीर स्थितियों से बचाव किया जा सके। आइए जानते हैं आंखों में रंग जाने पर क्या करें?

Image

आंखों में रंग जाने पर क्या करें?

KEY HIGHLIGHTS
  • रंग जाने से रोकने के लिए आंखों के आसपास लगाएं तेल
  • आंखों में रंग जाने पर रगड़ने से बचें
  • होली खेलने पर आंखों में रंग जाने पर न डालें पानी

Holi 2023 : होली के मौके पर चारों और मौज-मस्ती छाई होती है। हर व्यक्ति एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियां व्यक्त करते हैं। कई बार रंग लगाने के दौरान आंखों में रंग चला जाता है। ऐसे में आंखों में जलन और खुजली होने लगती है। खासतौर पर अगर केमिकलयुक्त रंग आंखों में चला जाए, तो काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं आंखों में रंग चला जाए, तो क्या करें?

आंखों के आसपास तेल लगाएं

अगर आप चाहते हैं कि होली खेलने के दौरान आंखों में रंग न जाए, तो सबसे पहले आंखों के आसपास कोई पसंदीदा तेल लगाएं। तेल लगाने से रंग आंखों के आसपास चिपक जाते हैं, जिसे आंखों के अंदर जाने से रोका जा सकता है। साथ ही आप इसे आसानी से छुड़ा भी सकते हैं।

आंखों को तुरंत न धोएं

अगर गलती से आपकी आंखों में रंग चला जाए, तो तुरंत पानी न डालें। ऐसा करने से रंग आंखों में पूरी तरह से फैल सकता है और यह अधिक खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप आई क्लीनर ड्रॉप का प्रयोग करें। इससे आंखों से आसानी से रंग निकल जाएगा।

आंखों को रगड़ने से बचें

आंखों में अगर गलती से रंग चला जाए, तो इसे रगड़ने से बचें। जब आप आंखों को रगड़ते हैं, तो यह आंखों के अंदर पूरी तरह से फैल जाता है जो संक्रमण को बढ़ा सकता है। इसलिए रंग जाने पर कॉटन के कपड़े से इसे निकालने की कोशिश करें।

कब जाएं डॉक्टर के पास?

होली खेलने के दौरान अगर आपकी आंखों में काफी तेज जलन हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं, अगर रंग निकलने के बावजूद आंखों में खुजली, लालिमा और पानी निकल रहा है तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना बहुत ही जरूरी है।

होली खेलते समय बरतें सावधानी

होली खेलने के दौरान अगर केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग न करें। इससे आपकी आंखों को अधिक नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही कोशिश करें कि आंखों के आसपास रंगों का प्रयोग करने से बचें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article