अब दूर बैठे भी फेफड़ों के मरीजों की निगरानी संभव, IIT ने की ए-कंटीन्यूअस मॉनिटरिंग तकनीक की खोज

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2023, 12:37 PM IST

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने फेफड़ों को स्वस्थ्य रखने के लिए "ए-कंटीन्यूअस लंग हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम" नामक एक तकनीक विकसित की है। यह दूर बैठे मरीज की न सिर्फ निगरानी करेगा, बल्कि उसकी आवाज का डेटा एकत्रित कर इलाज में सहयोग प्रदान करेगा। इस प्राणली से डॉक्टरों को मरीजों की किसी भी स्थिति में परिवर्तन गिरावट के बारे में तत्काल जानकारी हो जायेगी।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने फेफड़ों को स्वस्थ्य रखने के लिए "ए-कंटीन्यूअस लंग हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम" नामक एक तकनीक विकसित की है। यह दूर बैठे मरीज की न सिर्फ निगरानी करेगा, बल्कि उसकी आवाज का डेटा एकत्रित कर इलाज में सहयोग प्रदान करेगा। इस प्राणली से डॉक्टरों को मरीजों की किसी भी स्थिति में परिवर्तन गिरावट के बारे में तत्काल जानकारी हो जायेगी। यह तकनीक आईआईटी कानपुर ने आईआईटी खड़गपुर और आईआईआईटी रायपुर के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर विकसित की है। यह मास्क रिपोर्ट बताने के साथ डॉक्टर तक भी रियल टाइम रिपोर्ट भेज देगा।

Lung Health

संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो. एस गणेश ने बताया कि इस सिस्टम का नाम ए कंटीन्यूअस लंग हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम रखा गया है। इसे विकसित करने के लिए इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वित्तीय सहायता दी थी। इसका पेटेंट मिल गया है।

End of Feed