Hyponatremia: ज्यादा पानी पीने से हुई थी ब्रूस ली की मौत! क्या आप जानते हैं कि आपको एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 5, 2023, 08:49 PM IST

Hyponatremia: डॉक्टर हर व्यक्ति को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम दो लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। व्यक्ति को प्रतिदिन कितना पानी पीना चाहिए यह भी उसके शरीर की जरूरत पर निर्भर करता है। एक अनुमान के मुताबिक महिलाओं के लिए रोजाना 2.7 लीटर और पुरुषों के लिए 3.7 लीटर पानी जरूरी है।

Side effects of Drinking Too Much Water: कराटे स्टार ब्रूस ली को हमने अक्सर हॉलीवुड फिल्मों में हीरो की भूमिका में देखा है। साल 1940 में अमेरिका में पैदा हुए ब्रूस ली (Bruce Lee death) का 33 साल की उम्र में निधन हो गया। लेकिन उसे किसने मारा? या उनकी मौत कैसे हुई, इसके बारे में कई कहानियां हैं। लेकिन अब 49 साल बाद एक बार फिर ब्रूस ली की मौत की चर्चा शुरू हो गई है। ब्रूस ली की 1973 में हांगकांग (Hong Kong) में मृत्यु हो गई। अब फिर से ब्रूस ली की मौत को लेकर चर्चा की वजह हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट है।

Bruce lee, drinking water, Health benefits drinking water

एक स्वस्थ महिला के शरीर को एक दिन में कितना पानी आवश्यक होता है ? (Image: Istock & Wikipedia)

लेकिन डॉक्टर ने बताया कि ब्रूस ली की मौत की वजह सेरेब्रल एडिमा (Cerebral Oedema) यानी दिमाग में सूजन थी। डॉक्टर ने बताया कि पेन किलर के ज्यादा सेवन से दिमाग में सूजन आ गई है। लेकिन अब वैज्ञानिकों द्वारा रिपोर्ट में किए गए दावों के बाद हर कोई हैरान है। रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा पानी पीने की वजह से ब्रूसली की मौत हुई है। यह दावा क्लिनिकल किडनी जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि ब्रूस ली की किडनी अतिरिक्त पानी को पचाने में सक्षम नहीं थी। हाइपोनेट्रेमिया तब होता है जब शरीर में पानी की मात्रा अधिक हो जाती है और पानी बाहर नहीं निकल पाता है।

End of Feed