वेट लॉस के लिए जरूरी है डाइट में भरपूर विटामिन सी, तेजी से वजन घटाना है तो खाना शुरू कर दें ये फूड्स - मोम की तरह पिघल जाएगी चर्बी

Vitamin C For Weight Loss: अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए। तेजी से वेट लॉस में विटामिन सी कैसे मदद करता है और इसके लिए आप किन-किन फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं, यहां जानें।

Vitamin C For Weight Loss: वजन घटाने के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत महत्वपूर्ण है। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। क्योंकि यह आपकी शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के साथ-साथ बॉडी शेप को बनाए रखने में मदद करती है। हम भोजन से जो पोषण प्राप्त करते हैं, वह शरीर की फिट रखने में कई तरह से भूमिका निभाता है। कई ऐसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो वेट लॉस के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इसी तरह विटामिन सी वजन कम करने करने के लिए बहुत जरूरी है। इस विटामिन के शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। शरीर में इसकी कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। वेट लॉस में भी यह कई तरह से भूमिका निभाता है। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए। तेजी से वेट लॉस में विटामिन सी कैसे मदद करता है और इसके लिए आप किन-किन फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vitamin C For Weight Loss

Vitamin C For Weight Loss

वेट लॉस में कैसे मदद करता है विटामिन सी - How Vitamin C Helps In Weight Loss

विटामिन सी शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह शरीर में फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। फ्री-रेडिकल्स शरीर में चर्बी के निर्माण में योगदान देते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, जो लोग कम विटामिन सी लेते हैं, उनमें पर्याप्त विटामिन सी वाले लोगों की तुलना में वर्कआउट के दौरान मसल डेंसिटी कम होने की 30% अधिक संभावनी होती है। इसलिए मांसपेशियों को बनाए रखने और ऐंठन को रोकने के लिए भी यह बहुत आवश्यक है। आपके पास जितना अधिक मांसपेशियां होंगी आप उतना अधिक कैलोरी बर्न करेंगे। इसलिए इसे हेल्दी वेट लॉस के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है।

End of Feed