आधी रात को कान में दर्द हो तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये 5 उपाय; दर्द और खुजली से मिलेगी राहत

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 27, 2023, 05:41 PM IST

How To Get Rid Of Ear Pain Fast: कान में दर्द होना एक आम समस्या है और यह किसी को भी हो सकती है। दर्द या खुजली से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना याद रखें। कान एक बहुत ही नाजुक अंग है इसलिए किसी भी तरह का गलत समाधान नुकसान पहुंचा सकता है।

Ear pain home remedies: कान में खुजली होना एक आम समस्या है जिससे कान में संक्रमण हो सकता है। साथ ही इससे आपको कान में भयानक दर्द भी हो सकता है। कान शरीर का एक नाजुक हिस्सा हैं और खुजली या दर्द से राहत के लिए किसी भी तरह का हेरफेर आपको महंगा पड़ सकता है। पहले यह जानना जरूरी है कि कान में खुजली होती है या दर्द?

ear itching

Itchy Ear Home Remedies: कान में दर्द के कारण एवं घरेलू इलाज क्या हैं ?

ऐसा माना जाता है कि कानों में खुजली का मुख्य कारण व्यक्ति में अल्ट्रासेंसिटिव न्यूरोलॉजिकल फाइबर की उपस्थिति है। ये छोटे तंतु या रेशे कानों के अंदर संवेदनशीलता पैदा करते हैं, जिससे बार-बार खुजली होती है। दूसरा कारण कान की त्वचा का रूखापन है। इन दो कारणों से खुजली और दर्द हो सकता है।

End of Feed