गर्मी के सुझाव:गर्मी में इन गलतियों की वजह से लू की चपेट में आ जाते हैं लोग, जल्द इससे छुटकारा दिला सकते हैं ये घरेलू उपाय

How To Prevent Heat Waves: गर्मियों में कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखते हुए आसानी से लू से बचा जा सकता है। इसके अलावा, लू लगने पर कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इसके लक्षणों में सुधार और अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। लू लगने पर आप क्या कर सकते हैं और इससे बचने के टिप्स यहां जानें।

How To Prevent Heat Waves: तपती-जलती गर्मी में घर से बाहर निकलने पर इस दौरान चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को बहुत जल्दी बीमार बना देती हैं। इसकी वजह से लोगों के शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है। साथ ही, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। इस स्थिति को आम भाषा में लोग लू लगना कहते हैं। यह गर्मियों के दौरान होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है। इसलिए गर्मियों में घर से बाहर निकलते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर कोई व्यक्ति की लू की चपेट में आ जाता है और समय रहते इसके लिए उपचार नहीं लेता है, तो इसकी वजह से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। अच्छी बात यह कि कुछ गर्मियों में कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखते हुए आसानी से लू से बचा जा सकता है। इसके अलावा, लू लगने पर कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इसके लक्षणों में सुधार और अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि आखिर गर्म हवाएं या लू हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करते हैं? इस लेख में गर्मियों में लू लगने से जुड़ी सभी जरूरी बातें जानें।

How To Prevent Heat Waves

How To Prevent Heat Waves

लू कैसे बनाती है लोगों को बीमार

जब आप गर्म हवाओं के बीच बाहर निकलते हैं, तो यह हमारे शरीर से पानी को चूस लेती हैं। इनकी वजह से शरीर में गंभीर पानी की कमी हो जाती है। पानी के साथ-साथ शरीर से कई जरूरी पोषक तत्व भी निकल जाते हैं। इस सब की वजह से शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। शरीर में बढ़ती को कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। लू की चपेट में आने पर सबसे पहले लोगों में बुखार की समस्या देखने को मिलती है, उसके बाद धीरे-धीरे व्यक्ति की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति गंभीर सिरदर्द, उल्टी और दस्त आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

End of Feed