वेट लॉस करना बहुत मुश्किल काम है, जिसके लिए लोग एक्सरसाइज से लेकर डाइटिंग तक सब कुछ फॉलो करते हैं। लेकिन आज हम आपको वजन घटाने का बहुत आसान फॉर्मूला बताने जा रहे हैं। आज हम आपको लाइफस्टाइल से जुड़ी दो गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके वजन को तेजी से कम करने में मदद कर सकते है। इतना ही नहीं इन चेंजेस से आपको डायबिटीज का खतरा भी काफी तेजी से कम होने लगेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
खाने से पहले सलाद खाएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमें खाने से पहले हमेशा एक प्लेट सलाद जरूर खाना चाहिए। क्योंकि खाने में मौजूद प्रोटीन फाइबर के साथ मिलकर देर से डाइजेस्ट होता है। जिससे आपको देर तक भूख नहीं लगती है। इस तरह आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इतना ही नहीं स्लो डाइजेशन होने से आपके शुगर लेवल में भी तेजी से बदलाव नहीं होता है। जिससे आपको डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें - क्यों होता है महिलाओं के पैरों में दर्द? चलना-फिरना तक होता है मुश्किल, एक्सपर्ट से जानें इसके पीछे के 5 कारण
खाने के बाद वॉक करें
हेल्थ एक्सपर्ट खाने के बाद वॉक करने की सलाह जरूर देते हैं। रात में डिनर के बाद 20 मिनट की वॉक आपको मोटापा और डायबिटीज दोनों समस्याओं से बचा सकती है। वॉक करने आपके शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे मसल्स के अंदर शुगर तेजी से अब्जॉर्ब होती है। ये आपको डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
