हफ्ते में कुछ देर तक कर लें ये काम तो 31 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी जीने की संभावना, नई रिसर्च ने बताया उम्र बढ़ाने का तरीका

How to increase Longevity (लंबी उम्र पाने का तरीका): नए जमाने का लाइफस्‍टाइल बड़ा अजीब है। बैठे बैठे ही पूरा दिन निकल जाता है। ऐसे में बीमारियों से उम्र दर घट सकती है। अगर आप हफ्ते में इतना समय भी निकालते हैं तो आपका लाइफ स्‍पैन बढ़ सकता है। एक नए शोध ने इसका खुलासा किया है।

How to increase Longevity (लंबी उम्र पाने का तरीका): सुबह की सैर सेहत के लिए सौ फायदों का सबब होती है, ऐसा ज्ञानी ध्यानी और बड़े बुजुर्ग कहते आए हैं। बदलते दौर में जहां पॉल्यूशन की मार है, नाइट शिफ्ट की टेंशन है और सुबह की दौड़-भाग है, तो भला टहलने का समय कैसे निकालें? एक रिसर्च ने इसका भी हल काफी हद तक निकाल दिया है। ये रिपोर्ट कहती है कि कुछ हलके-फुल्के शारीरिक श्रम से बात बन सकती है।

habits that can increase age

habits that can increase age

शोध कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस हालिया अध्ययन में पाया गया कि व्यायाम करने से डायबिटीज, हृदय रोग, गठिया, श्वसन रोग, अवसाद और कुछ प्रकार के कैंसर सहित 30 से अधिक पुरानी बीमारियों का रिस्क कम हो सकता है। इसके लिए आपको एचआईआईटी (छोटे-छोटे तीव्र अंतरालों के साथ व्यायाम करने का तरीका) वर्कआउट की भी जरूरत नहीं। बस मॉडरेट स्तर के श्रम से बात बन सकती है। ये बागवानी, योग या फिर तीव्र गति से चलने वाली गतिविधियां हो सकती हैं।

End of Feed