Right Posture To Avoid Pain: आधुनिक समय में लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, जिसकी वजह से कई बार पॉइश्चर गलत हो जाता है। पॉश्चर गलत होने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में न सिर्फ कमर और गर्दन में दर्द शामिल होता है, बल्कि कई अन्य तरह की परेशानियां शामिल होती हैं। ऐसे में पोश्चर को सही करना बहुत ही जरूरी है। ताकि आपके शरीर में होने वाले दर्द में सुधार किया जा सके। आइए जानते हैं खराब पोश्चर में कैसे करें सुधार?
खराब पोश्चर से होने वाली परेशानी
अगर आप सही पोश्चर में नहीं बैठते हैं, तो इसकी वजह से कमर और गर्दन पर दबाव पड़ता है। दबाव पड़ने के कारण काफी ज्यादा दर्द की परेशानी होने लगती है। साथ ही रीढ़ की हड्डियों पर भी इसका असर पड़ सकता है।
कैसे पोश्चर ठीक करें?
खराब पोश्चर को ठीक करने के लिए आप निम्न उपायों का सहारा ले सकते हैं-
सीधा रखें स्पाइनल कॉर्ड
कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप खराब पोश्चर में बैठते हैं, तो इसकी वजह से कमर और जोड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने सही पोश्चर पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए काम के दौरान बैठते समय हमेशा अपने स्पाइनल कॉर्ड को सीधा रखें। अगर आप घर में अधिक देर तक बैठकर काम कर रहे हैं, तो ऑफिस चेयर का इस्तेमाल करें।
काम के दौरान 30 मिनट पर लें ब्रेक
ऑफिस या फिर घर के काम के दौरान लगातर घंटों तक बैठने की वजह से कई बार पोश्चर बिगड़ जाता है। ऐसे में आपको काम के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेने की जरूरत है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका बॉडी पोश्चर सही रहे, तो करीब 30 मिनट के बाद कुछ मिनटों के लिए ब्रेक जरूर लें।
क्रॉस लैग करके न बैठें
कई बार काम करते-करते लोग क्रॉस लैग कर लेते हैं, जिसकी वजह से आपके शरीर का पूरा भाग एक ही हिप्स पर चला जाता है। इससे स्पाइनल कॉर्ड पर प्रेशर क्रिएट होने लगता है, जो आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी काम के लिए लंबे समय तक बैठें, तो अपने दोनों हिप्स का प्रयोग करें। ऐसा करने से आप कमर दर्द को कम कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
