हेल्थ

ऑफिस के काम ने बढ़ा दिया है तनाव का स्तर? जानें मेंटल हेल्थ सुधारने के 3 अचूक उपाय

how to control office stress: काम के तनाव और टारगेट के दबाव ने क्या आपकी मेंटल हेल्थ की बैंड बजा दी है, यदि हां तो आपको बता दें कि ऑफिस का ये तनाव आपकी दिमागी क्षमता पर गहरा असर डालता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे है, जो आपकी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त करने में मदद कर सकते हैं।

Image

office stress

Photo : iStock

आज रफ्तार भरे जीवन में काम का दबाव और मानसिक तनाव काफी बढ़ता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दफ्तर का यह सामान्य सा तनाव कई बार आपको डिप्रेशन की गंभीर समस्या तक भी ले जाता है। बहुत अधिक काम का प्रेशर, टारगेट को समय से पूरा करने का दबाव और ऑफिस में कॉम्पिटिशन का माहौल ये कुछ ऐसे कारण हैं जो आपकी मेंटल हेल्थ पर गहरा असर डालते है। यदि आप ऐसी ही मानसिक स्थिति से गुजर रहे हैं तो आपको सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको 5 ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप मेंटल हेल्थ को दुरुस्त कर सकते हैं।

ब्रेक है जरूरी?

काम के दबाव के चलते कभी-कभी ऐसा होता है कि हम एक ही जगह बैठे हुए घंटों गुजार देते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो इसका असर आपको शारीरिक और मेंटल हेल्थ दोनों पर देखने को मिलेगा। इसलिए जरूरी है कि आप काम के बीच में 1 घंटे के बाद 5 मिनट का ब्रेक जरूर लें। यह आपके दिमाग को रिलैक्स करने में काफी मदद करता है।

रिश्ते करें बेहतर

आपको बता दें कि आप अपने सहकर्मियों से रिश्तों को बेहतर करने का प्रयास करें क्योंकि काम के बीच सहयोगियों के साथ खराब संबंध आपकी मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर डालते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने सहकर्मियों के साथ दोस्ताना अंदाज बनाए रखें। जिससे आपको तनाव कम से कम महसूस हो।

ध्यान करना है जरूरी?

दिमागी हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना कम से कम 20 मिनट ध्यान का अभ्यास जरूर करें। इसके लिए सबसे अच्छा समय सुबह का होता है, लेकिन इसे आप ऑफिस के बीच में 10 मिनट का ब्रेक लेकर भी कर सकते हैं। यह आपके दिमाग को शांत करता है, जिससे आपका तनाव कम होता है और मेंटल हेल्थ दुरुस्त होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article