तेजी से बढ़ रहा बच्चे का वजन तो पेरेंट्स जरूर करें ये काम , कंट्रोल होगा वेट और बॉडी भी होगी स्ट्रांग

Causes of Child Obesity : बच्चों में मोटापा आज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके पीछे खानपान से लेकर लाइफस्टाइल तक कई चीजें जिम्मेदार होती हैं। यदि आपका बच्चा भी ओवरवेट होता जा रहा है तो आज हम आपको इसे कंट्रोल करने के कुछ असरदार उपाय बताने जा रहे हैं।

मोटापा एक ऐसी समस्या है जो अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मोटापा न केवल बड़े लोगों बल्कि बच्चों में भी काफी बड़ी समस्या बनता जा रहा है। बच्चों में बढ़ते वजन का कारण फास्ट फूड्स और जंक फूड्स का सेवन और कम फिजिकल एक्टिविटी है। यदि आपका बच्चा भी ओवरवेट होता जा रहा है, तो आपको उसका वजन कम करने के प्रयास करने चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे है, जो हमारे बच्चों के वजन को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

child obesity

हेल्दी हो खानपान

बच्चों का खानपान आज सबसे ज्यादा अनहेल्दी होता जा रहा है। क्योंकि वे जंक फूड्स, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स और शुगर से भरपूर चीजे खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपको इन चीजों की जगह बच्चों की डाइट में पोषण से भरपूर चीजें जैसे हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, दूध और दूध से बने उत्पाद जरूर शामिल करनी चाहिए।

End of Feed