Asthma Patient:अस्थमा के मरीजों के लिए खतरनाक है सर्दियां, इन उपायों को अपनाएं और रहें सुरक्षित

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 08:25 PM IST

Asthma Patient: सर्दियों में अस्थमा की समस्याएं बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। अगर आप अपस्थमा से ग्रसित हैं तो सर्दियों में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे सर्दियों में होने वाली परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में अस्थमा रोगी कैसे रखें अपना ध्यान?

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में अच्छे से धोएं हाथ
  • मुंह से सांस लेने से बचें।
  • बाहर एक्सरसाइज करने से बचें।

Asthma Patient: सर्दियों का मौसम जहां कई तरह की खुशियों को अपने साथ लाता है। वहीं, इस सीजन में कई तरह की समस्याएं बढ़ने की संभावना रहती है, जिसमें अस्थमा की समस्याएं बढ़ने का जोखिम सबसे अधिक रहता है। सर्द हवाओं और ठंड की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने सकती है। इसके अलावा फेफड़ों में भी कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसी स्थिति में अस्थमा रोगियों को सर्दियों में अपना खास ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर सर्दी के दिनों में बढ़ने वाली बैक्टीरियल और वायरल समस्याओं से बचने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में आप घर पर कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में अस्थमा की समस्याओं को कैसे करें कम?

asthma patient.

अस्थमा रोगी सर्दियों में इस तरह रखें अपना ध्यान

समय-समय पर धोएं हाथ

सर्दियों में बैक्टीरियल और वायरल समस्याएं बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर आप अस्थमा रोगी हैं, तो अपना विशेष ध्यान रखें। सर्दियों के दिनों में अस्थमा रोगियों को वायरल और बैक्टीरियल समस्याओं से बचने के लिए अपना समय-समय पर हाथ होना जरूरी होता है, ताकि इससे कीटाणुओं को फैलने से रोका जा सके।

End of Feed