इस आटे की रोटी खाकर हो जाएंगे पथरी के मरीज, FSSAI की नहीं सुनी तो कर बैठेंगे अपना नुकसान

Nakli Aate ki Pehchan kaise kare : क्या आपने सुना है कि आटे से बनी रोटी भी आपको पथरी का मरीज बना सकती है। जी हां हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें खाद्य विभाग ने 13 क्विंटल मिलावटी आटा जब्त किया है। इसके बाद FSSAI ने आटे की जांच के लिए आसान तरीका बताया हैं।

भारत में रोजाना मिलावट से भरपूर खानपान की चीजें देखने को मिलती रहती हैं। जिसका खामियाजा लोगों की सेहत को उठाना पड़ता है। मिलावटी चीजों का सेवन करने से आपका लिवर, किडनी जैसे अंग डैमेज हो सकते हैं। अधिक लाभ के चक्कर सभी व्यापारी खाने पीने की चीजों में मिलावट का खेल करते हैं। कभी-कभी यह मिलावट नुकसानदायक नहीं होती, लेकिन कभी-कभी मिलावट की चीजें जानलेवा तक होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या है ताजा मामला और कैसे करें आटे में मिलावट की पहचान?

Adulteration in wheat flour

कहां सामने आई मिलावट?

हाल ही में उत्तर प्रदेश के शहद अलीगढ़ से एक मामला सामने आया है जिसमें 13 क्विंटल नकली आटे को खाद्य विभाग की टीम ने जब्त किया है। वहीं हैरानी की बात यह है कि खाद्य पदार्थ से संबंधित यह आटा फैक्ट्री बिना किसी लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आटे में सेलखड़ी की मिलावट की जा रही थी। सेलखड़ी एक तरह का पत्थर होता है, जिसका रंग सफेद होता है। इस पत्थर को बारीक पीसकर आटे मिलाकर बेचा जा रहा था।

End of Feed