हेल्थ

बोन मैरो दान कर सलमान खान ने बचाई एक बच्ची की जान, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय - जानें क्या होती है Bone Marrow

Salman Khan Saved Life Of A Girl Child By Donating Bone Marrow: एक बच्ची की जान बचाने के लिए सलमान खान अपनी बोन मैरो तक दान कर दी थी। उनकी दरियादिली के लिए को लोग उन्हें मसीहा मानते हैं। वह रोज लाखों लोगों की मदद करते हैं। लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने संस्थान भी बनाई हुई, जिसकी मदद से वह गरीबों की मदद करते हैं। उन्हें खाना खिलाते हैं और कपड़े बांटते हैं।

Image

What Is Bone Marrow In Hindi

Salman Khan Saved Life Of A Girl Child By Donating Bone Marrow: बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। वह सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वह आए दिन लोगों की मदद करते हैं और इसको लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वह लोगों की भलाई के लिए खूब चैरिटी करते हैं। वह रोज हजारों-लाखों गरीब लोगों का पेट भरते है। इसलिए उन्हें लोग खूब दुआएं भी देते हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सलमान अपनी बोन मैरो तक दान कर चुके हैं। साल 2010 में उन्होंने एक बच्ची की जान बचाने के लिए अपनी बोन मैरो तक दान कर दी थी। ऐसा करने वाले वह देश के पहले व्यक्ति हैं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि उन्होंने एक बच्ची के बारे में पढ़ा था जिसे बोन मैरो की जरूरत थी, उस दौरान उन्होंने मैरो डोनर रजिस्ट्रेशन कराया और बच्ची की जान बचाई। सलमान ने बताया कि उन्होंने बहुत सारे लोगों से बोन मैरो डोनेट करने की अपील की थी, साथ ही अपनी पूरी फुटबॉल टीम से भी ऐसा करने के लिए कहा था। लेकिन सभी आखिरी समय में मुकर गए।

बोन मैरो क्या होती है - What Is Bone Marrow In Hindi

आपको बता दें कि बोन मैरो एक तरह से हड्डी का गूदा होता है। यह हड्डियों के अंदर मौजूद एक मुलायम और स्पंजी पदार्थ होता है। यह मानव शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। बोन मैरो की मदद से ही शरीर में रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसके अलावा, बोन मैरो शरीर को स्वस्थ रखने, शरीर के बेहतर फंक्शन को बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के साथ-साथ सफेद रक्त कोशिकाएं बनाने में भी भूमिका निभाती है। शरीर में ऑक्सीजन के सर्कुलेशन में भी यह मदद करती है। सात ही, प्लेटलेट्स बनाने और रक्त के थक्के बनानेे में भी योगदान देती है।

आपको बता दें कि अगर किसी व्यक्ति की बोन मैरो खराब हो जाए, तो इसका कोई इलाज नहीं है। बोन मैरो को ट्रांसप्लांट करने की आवश्यकता होती है। इसके बिना व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता है।

बोन मैरो ट्रांसप्लांट कैसे किया जाता है - How Bone Marrow Transplant Is Done

सलमान खान बताया कि यह प्रक्रिया ब्लड टेस्ट की तरह होती है, इसमें बहुत ज्यादा समय नहीं लगती है। जॉन हॉपकिन्स मेडिसिन के अनुसार, बोन मैरो ट्रांसप्लांट स्टेम सेल्स को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर करके किया जाता है। ये कोशिकाएं या तो रक्त में परिसंचारी कोशिकाओं से ली जाती हैं या बोन मैरो से एकत्र की जा सकती हैं। पेरीफेरल ब्लड स्टेम कोशिकाएं (पीबीएससी) एफेरेसिस द्वारा एकत्र की जाती हैं।

बोन मैरो ट्रांसप्लांट को सेंट्रल नर्व कैथेटर के माध्यम से ब्लड स्ट्रीम में डाला जाता है। यह किसी तरह की कोई सर्जरी नहीं होती है, बल्कि रक्त आधान प्राप्त करने के समान है। ब्लड स्ट्रीम में जाने के बाद स्टेम कोशिकाएं खुद बोन मैरो में जाने का रास्ता ढूंढती हैं और नई, स्वस्थ रक्त कोशिकाओं का फिर से उत्पादन होना शुरू हो जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article