हेल्थ

शाहरुख खान को हुई आंखों की ये खतरनाक बीमारी, सर्जरी के लिए US जाएंगे SRK - जानें क्या है ये बीमारी

Shahrukh Khan Eye Surgery: शाहरुख खान को आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारी हो गई है। खबरों की मानें तो उन्हें आंखों की सर्जरी के लिए यूएस जाना होगा। इससे पहले वह अपनी एक आंख की सर्जरी मुंबई के नामी अस्पताल में करा चुके हैं, लेकिन दूसरी आंख की सर्जरी के लिए वह अब यूएस जाएंगे।

Image

Shahrukh Khan Eye Surgery

Shahrukh Khan Eye Surgery: बॉलीवुड के किंग खान 'शाहरुख खान' सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो को आंखों से जुड़ी खतरनाक बीमारी हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्हें तुरंत सर्जरी करानी होगी। इसके लिए वह जल्द यूएस जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो 29 जुलाई को शाहरुख खान ने मुंबई में भी अपनी एक आंख की सर्जरी कराई थी। लेकिन अब दूसरी आंख की सर्जरी वह यूएस में कराएंगे। शाहरुख खान को आंखों से जुड़ी कौन सी बीमारी हुई है और आप इससे कैसे बच सकते हैं, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

शाहरुख खान को हुई आंखों से जुड़ी ये खतरनाक बीमारी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खाना की आंखों में मोतियाबिंद हो गया है। इसकी वजह से वह पिछले कुछ समय से दृष्टि से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अपनी एक आंख का इलाज भी कराया है। आपको बता दें कि मोतियाबिंद एक खतरनाक बीमारी है, जो लंबे समय में अधेपन का कारण भी बन सकती है।

मोतियाबिंद क्या है - What Is Cataracts In Hindi

अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के अनुसार, मोतियाबिंद हमारी आंखों के ऊपर लैंस से जुड़ी समस्या है। हमारी आंखों के अंदर प्राकृतिक लेंस होता है। यह लेंस आंख में आने वाली किरणों को मोडने या अपवर्तित करने में मदद करता है, जिससे की हम देख पाएं। आंखों के माध्यम से सब कुछ साफ-साफ देखने के लिए यह बहुत इस लेंस का साफ होना बहुत आवश्यक है।

मोतियाबिंद की स्थिति में व्यक्ति की आंख के लैंस पर प्रोटीन के गुच्छे बन जाता हैं। इसकी वजह से लेंस धुंधला हो जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति को धुंधला नजर आने लगता है या फिर आंखों से देखने पर रंगीन ठीक से नहीं दिखता है। आंखों पर ये प्रोटीन के गुच्छे जमा होने धीरे-धीरे शुरू होते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को तेज रोशनी में देखने में परेशानी होती है। साथ ही, रात के दौरान या अंधेरे में दिखाई देना भी काफी मुश्किल होने लगता है।

मोतियाबिंद से कैसे बच सकते हैं - How To Prevent Cataract In Hindi

मोतियाबिंद को रोकने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप अपनी आंखों के स्वास्थ्य का पर्याप्त ध्यान रखें। आंखों की समय-समय पर जांच कराएं। इसके अलावा, आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है जैसे,

  • स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाएं
  • अपनी डाइट में सुधार करें। संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें।
  • अपनी डाइट में फल और सब्जियां अधिक शामिल करें। विटामिन ए, सी और ई से भरपूर चीजें खाएं।
  • घर से बाहर धूप में जाते समय धूप का चश्मा पहनें।
  • अगर आपको डायबिटीज है तो शुगर लेवल को मैनेज करें।
  • अगर किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन्हें मैनेज करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article