क्या है डिजिटल डिमेंशिया? जब मोबाइल और इंटरनेट धीरे-धीरे चुराने लगे आपकी याददाश्त

What is Digital Dementia : जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम हमारे दिमाग को सुस्त बना देता है। डिजिटल डिमेंशिया लगातार मोबाइल और इंटरनेट पर निर्भरता से जुड़ी एक आधुनिक मानसिक समस्या है, जिसमें याददाश्त और एकाग्रता कमजोर होने लगती है। आइए जानते हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम और कैसे मिलेगी राहत...

What is Digital Dementia : आज की हमारी दुनिया एक क्लिक पर सिमट गई है। मोबाइल फोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया ने जिंदगी को काफी आसान बनाया है, लेकिन इस सुविधा की कीमत हमारे दिमाग को चुकानी पड़ रही है। जी हां हमारी याददाश्त और मानसिक क्षमता मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से कमजोर हो रहे है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इस स्थिति को डिजिटल डिमेंशिया कहते हैं। यह एक ऐसी मानसिक अवस्था है जिसमें लगातार डिजिटल डिवाइस पर निर्भरता बढ़ने से हमारे दिमाग की स्मरण शक्ति कमजोर होने लगती है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

digital dementia

क्या है डिजिटल डिमेंशिया?

डिजिटल डिमेंशिया क्या है - What is Digital Dementia

डिजिटल डिमेंशिया कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक मानसिक समस्या है। जिससे हमारे दिमाग पर प्रभाव पड़ता है। जब हमें छोटी-छोटी बातों को याद रखने में मुश्किल होने लगे और हर चीज के लिए मोबाइल पर निर्भर होना पड़े तो ये कमजोर याददाश्त की निशानी है। जैसे आज लोगों को नंबर, रास्ते, तारीखें याद करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करना पड़ता है। इस तरह धीरे-धीरे हमारा दिमाग आलसी होने लगता है और याददाश्त कमजोर पड़ने लगती है।

End of Feed