Navratri Vrat Ke Niyam: गर्भवती महिलाएं कैसे रख सकती हैं नवरात्रि व्रत, क्या होते हैं व्रत के नियम - जानें स्वस्थ तरीके से व्रत रखने तरीका

How To Keep Navratri Fast In Pregnancy In Hindi: गर्भवती महिलाओं के साथ अक्सर हम देखते हैं कि वे इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहती हैं कि आखिर स्वस्थ तरीके से व्रत कैसे रख सकते हैं। व्रत के दौरान उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां जानें स्वस्थ तरीके से व्रत रखने के कुछ नियम..

How To Keep Navratri Fast In Pregnancy In Hindi: कल से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा है। यह नवरात्रि हिन्दुओं के लिए एक खास त्योहार है। नवरात्रि के 9 दिन के सभी के लिए बहुत खास मायने होते हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही, उन्हें प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखा जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा सभी घरों में आती हैं और 9 दिन तक रहती हैं। जो भक्त इस दौरान मां की सच्चे मन से सेवा करता है, उसे मनचाहा फल मिलती है और उस पर माता कृपा हमेशा बनी रहती है। इसलिए नवरात्रि में उपवास रखने का भी बहुत खास महत्व है।

How To Keep Navratri Fast In Pregnancy In Hindi

How To Keep Navratri Fast In Pregnancy In Hindi

लेकिन गर्भवती महिलाओं के साथ अक्सर यह समस्या देखने को मिलती है कि वे व्रत तो रखना चाहती हैं, लेकिन उन्हें यह चिंता सताती है कि अगर वह भूखी-प्यासी रहती हैं तो इससे उनके बच्चे की सेहत को नुकसान तो नहीं पहुंचेगा। क्योंकि गर्भावस्था के दौरान मां की पोषण की जरूरत काफी बढ़ जाती है, क्योंकि उनके माध्यम से भी गर्भ में पल रहे बच्चे को भी पोषण मिलता है। ऐसे में वे व्रत रखने से काफी कतराती हैं और अक्सर यह सवाल पूछती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाएं व्रत कैसे रख सकती हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

End of Feed