Heat wave Danger Signs: भीषण गर्मी में मसल्स पेन और डार्क यूरिन गंभीर बीमारी का हो सकते हैं संकेत, हीटवेव पर डॉक्टर ने क्या समझाया

Heat wave Danger Signs: लगातार बढ़ते तापामान और भीषण गर्मी में शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं। इस लेख में डॉक्टर से जानें कि कैसे मसल्स पेन और डार्क यूरिन खतरे की घंटी हैं।

Heatwave Health Risks: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी अब सिर्फ असहजता तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप लेती जा रही है। आमतौर पर लोग गर्मी को केवल हीट स्ट्रोक से जोड़कर देखते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो इसका असर शरीर की मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों पर भी खतरनाक रूप से पड़ रहा है। मैक्स हॉस्पिटल, पटपड़गंज के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दीपक अरोड़ा के अनुसार, एक्सट्रीम हीट शरीर के अंदर कई ऐसी जटिल स्थितियां पैदा कर सकती है, जिन्हें अगर समय रहते पहचाना न जाए, तो वे मेडिकल इमरजेंसी में बदल सकती हैं। इस लेख में डॉक्टर से जानें भीषण गर्मी में कुछ हीटस्ट्रोक के कुछ लक्षण (Heatwave Warning Signs)...

heatwave health risks

भीषण गर्मी के चेताबनी संकेत

हीट स्ट्रोक के साथ मांसपेशियों पर भी अटैक

तेज गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित करने वाला सिस्टम प्रभावित हो जाता है। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा तो बढ़ता ही है, इसके साथ ही मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जिसके चलते शरीर में कमजोरी, जकड़न (stiffness) और लगातार दर्द जैसी समस्याएं उभरने लगती हैं।

End of Feed