World Breastfeeding Week : जन्म के 1 महीने तक बच्चे को कितनी बार पिलाना चाहिए दूध, जानिए कैसे समझें बच्चे की भूख का इशारा

पहली बार मां बनी महिलाओं को अक्सर इस बात की समस्या रहती है कि वह अपने बच्चे को कितनी बार दूध पिलाएं इसके साथ ही वह कैसे समझें कि उनके बच्चे को भूख लगी है। यदि आपकी भी यही समस्याएं हैं तो आज हम आपकी इन समस्याओं का समाधान करने जा रहे हैं।

डिलीवरी के तुरंत बाद सबसे पहला काम जो हमें करना होता है, वह है नवजात बच्चे को दूध पिलाना। हालांकि जो महिला पहली बार मां बनी होती है उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं होता है कि उसे कितनी बार को कब बच्चे को दूध पिलाना है। यही कारण है कि ऐसी महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल होता है पहला महीना, जिसमें वह बच्चे की भूख की आदत और उसके टाइमिंग को समझने का प्रयास करती हैं। आज हम आपकी इन सभी तरह के सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे।

child breastfeeding in first month

कितनी बार पिलाएं दूध?

जन्म के पहले महीने में बच्चे को कितनी बार दूध पिलाना चाहिए? अक्सर माताएं ये सवाल करती हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मां का दूध पाचन में बेहद आसान होता है, इसलिए बच्चे को कई बार भूख लग सकती है। यही कारण है कि स्तनपान कर रहे बच्चे को दिन में कम से कम 8-10 बार तक दूध पिलाना चाहिए।

End of Feed