बिना नींद कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, नींद न आने की दिक्कत को मत समझिए मामूली, रिसर्च ने बताया खतरनाक

How Many Days Can A Person Survive Without Sleep: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर इंसान लगातार कई दिन तक न सोए तो क्या होगा? नींद की कमी को अक्सर लोग हल्के में लेते हैं, लेकिन साइंटिफिक रिसर्च बताती हैं कि बिना नींद इंसान का दिमाग और शरीर दोनों खतरे में पड़ जाते हैं। जानिए कितने दिन तक इंसान रह सकता है बिना नींद के और इसके शरीर पर क्या असर पड़ता है।

How Many Days Can A Person Survive Without Sleep: क्या आपने कभी किसी दिन सोचा है कि अगर आप लगातार जागते रहें तो क्या होगा? बहुत से लोग सोचते हैं कि थोड़ी नींद न आने से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, नींद सिर्फ आराम नहीं बल्कि शरीर और दिमाग दोनों की जरूरत है। नींद के बिना शरीर अंदर से टूटने लगता है। रिसर्च बताती हैं कि लगातार कई दिन तक न सोना शरीर की हर सिस्टम पर बुरा असर डाल सकता है। दिमाग की कार्यक्षमता घट जाती है, सोचने-समझने की क्षमता खत्म होती है और इमोशनल बैलेंस तक बिगड़ सकता है।

नींद न आने की दिक्कत

नींद न आने की दिक्कत बन सकती है परेशानी

शरीर का सिस्टम हो जाता है गड़बड़

नींद हमारे शरीर के रिपेयर सिस्टम की तरह काम करती है। जब हम सोते हैं, तब शरीर खुद को रीसेट करता है। इस दौरान सेल्स रिपेयर होते हैं, हार्मोन संतुलित रहते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अगर कोई व्यक्ति 24 घंटे से ज्यादा न सोए, तो थकान, सिरदर्द और आंखों में जलन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। धीरे-धीरे शरीर का तापमान भी असामान्य होने लगता है और इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है।

End of Feed