गर्मियों में बादाम कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका और गर्मी में कितने बादाम खाना होता है सेहतमंद

How Almonds To Eat In Summer In Hindi: गर्मी में बादाम खाने से बहुत से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में आप कैसे और कितनी मात्रा में बादाम खाते हैं, इसका भी बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस लेख में एक्सपर्ट से जानें गर्मियों में बादाम खाने के फायदे और सेवन का सही तरीका।

How Almonds To Eat In Summer In Hindi: गर्मियों में बादाम के सेवन को लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि बादाम की तासीर गर्म होती है और गर्मियों में बादाम खाते हैं, तो इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याओं के साथ-साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो ऐसा नहीं है। गर्मियों में बादाम खाना पूरी सेफ होता है और इसका सेवन करने से सेहत को को ठंड के मौसम के समान ही फायदे मिल सकते हैं। लेकिन गर्मियों में बादाम का सेवन आप किस तरह करते हैं, यह बहुत मायने रखता है। ज्यादातर लोग बादाम को सीधे तौर पर ही खा लेते हैं या बादाम को शेक और स्मूदी में डालकर खाते हैं। यही कारण है कि बादाम खाने से बहुत से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, बादाम गर्मियों में आप कितने बादाम खाते हैं, इसका भी बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप गर्मियों में सीमित मात्रा में सही तरीके से बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई नुकसान नहीं पहुंचता है। गर्मियों में बादाम कैसे खाएं और गर्मियों में कितने बादाम खाने चाहिए, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

How Almonds To Eat In Summer

How Almonds To Eat In Summer

आइए पहले जानते हैं गर्मियों में बादाम खाने के फायदे- Almonds Benefits In Summer Season In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, बादाम हेल्दी फैट्स और विटामिन ई का बेहतरीन स्रोत हैं। साथ ही, इनमें शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ये विटामिन बी, मैग्नीशियम, डाइट्री फाइबर, कैल्शियम और पोटेशियम आदि से भी भरपूर होते हैं। गर्मियों में भी ये सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते जैसे,

End of Feed