Home Remedy For Constipation : कब्ज एक पाचन से जुड़ी सामान्य समस्या है। जो यदि लंबे समय तक बनी रहे तो कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन जाती है। कब्ज के कारण पेट में भारीपन, सूखा और कठोर मल, पेट में ऐंठन और गैस जैसी समस्या होती हैं। यह समस्या अनहेल्दी डाइट, पानी की कमी, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव और कुछ दवाओं के सेवन से उत्पन्न हो सकती है। आज हम आपको कब्ज का एक कारगर घरेलू इलाज बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
कब्ज के लिए अलसी का इस्तेमाल
अलसी के बीज का सेवन आपने कई तरह की समस्याओं के लिए जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना अलसी की सेवन करने से आपका मल ढीला होता है, जिससे कब्ज की समस्या से जल्द राहत मिल जाती है। इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, डायटरी फाइबर, विटामिन और खनिज तत्व भरपूर होते हैं। यह सभी पोषक तत्व आपकी पाचन प्रक्रिया को तेज करते हैं।
यह भी पढ़ें - चेहरे से जानें अपनी सेहत का हाल, इन 10 संकेतों से समझें शरीर में क्या है समस्या, जानिए कैसे करें समाधान
कब्ज के लिए अलसी के बीजों का सेवन कब और कैसे करें?
कब्ज से निजात पाने के लिए आप अलसी के बीजों का सेवन करने के लिए आप इसका पाउडर बना लें। जिसकी शुरुआत आप 1 चम्मच चूर्ण को पानी के साथ लेकर कर सकते हैं। अलसी के सेवन का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले माना जाता है। हालांकि आपको ध्यान रखना चाहिए कि अलसी चूर्ण के साथ आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। क्योंकि इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पानी के साथ तेजी से अपना असर दिखाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
