Pregnancy Health Tips: प्रेगनेंसी के दौरान हाथ-पैरों में आ गई है सूजन तो आजमाएं ये कारगर घरेलू उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 09:59 PM IST

Pregnancy Health Tips: प्रेगनेंसी के दिनों में अक्सर महिलाओं को हाथ और पैरों की सूजन को झेलना पड़ता है, जो काफी कष्टदायी होता है। अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रही हैं तो कुछ घरेलू उपाय की मदद से सूजन को दूर कर सकती हैं। जानते हैं इससे राहत पाने के लिए किन उपायों को अपनाएं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्भावस्था में हाथों और पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है
  • शरीर के अंगों में सूजन होने की वजह से महिलाएं काफी कष्ट और असहज महसूस करती हैं
  • सूजन को दूर करने के लिए कुछ उपाय बड़े असरदार साबित होते हैं


Pregnancy Health Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई अलग-अलग समस्याओं से गुजरना पड़ता है। गर्भावस्था में हार्मोन के बदलाव की वजह से अनेक तरह की मेंटली और फिजिकली परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं में उल्टी, चक्कर, सिर दर्द, खुजली, स्किन पर रैशेज और हाथ पैरों में सूजन की समस्या देखी जाती है। इन दिनों हाथों और पैरों के अलावा शरीर के कुछ अन्य हिस्सों में भी सूजन की प्रॉब्लम हो सकती है। कभी-कभी यह दिक्कत डिलीवरी के कुछ दिन बाद भी बनी रह सकती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ बेहतर घरेलू उपायों का सहारा ले सकती हैं।

Pregnancy Health Tips

गर्भावस्था में हाथ-पैरों के सूजन को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे


हाथों-पैरों की सूजन के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-

1. हल्दी का इस्तेमाल

अगर आपको भी गर्भावस्था के दौरान हाथों और पैरों में सूजन का सामना करना पड़ रहा है तो हल्दी को उपयोग में ला सकती हैं सूजन को दूर करने में हल्दी कारगर मानी जाती है इसमें एंटीबायोटिक एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो ना सिर्फ सूजन को दूर करने के लिए बल्कि इसके कई अन्य फायदे भी होते हैं आप रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन भी कर सकती हैं।

End of Feed