हेल्थ

Inflammation Remedies: सर्दियों में बढ़ती है सूजन की परेशानी, इन घरेलू उपचार से मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 12:50 AM IST

Inflammation Remedies : सर्दी में सूजन की परेशानी होना आम है। सूजन की समस्या बढ़ने पर कई तरह की परेशानी होने की संभावना होती है। ऐसे में सूजन को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप सूजन की समस्या को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ फायदेमंद नुस्खों के बारे में-

Image

सूजन की परेशानी दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्म सिंकाई से सूजन की परेशानी करें कम
  • सूजन की समस्या से राहत दिलाए अदरक
  • हल्दी का पानी पीने से सूजन की परेशानी होगी दूर

Inflammation Remedies : सर्दी का सीजन कई लोगों का पसंदीदा सीजन होता है। यह सीजन जहां अपने साथ कई तरह की खुशियां लाता है। वहीं, इस सीजन में कई तरह की बीमारियां भी बढ़ने की संभावना होती है। इन बीमारियों में शरीर की सूजन भी शामिल है। सर्दियों में सूजन की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ने लगती है। खासतौर पर गठिया से प्रभावित लोगों को इस सीजन में जोड़ों में दर्द, सूजन और लालिमा की शिकायत काफी ज्यादा देखने को मिल सकती है। ऐसे में इस सीजन में आपको अपने सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं सर्दियों में सूजन की परेशानी को कैसे करें कम?

सर्दी में सूजन की परेशानी कैसे करें कम?

सर्दी में सूजन की परेशानी को कम करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ फायदेमंद नुस्खों के बारे में-

हल्दी का पानी पिएं

सर्दी में सूजन की परेशानी को कम करने के लिए हल्दी का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो शरीर की सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है। यह गठिया की वजह से होने वाली सूजन को कम कर सकता है। हल्दी का पानी पीने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चुटकी हल्दी मिक्स कर लें। अब इस पानी का सेवन करें। इससे सूजन को कम किया जा सकता है।

अदरक का करें सेवन

सर्दियों में सूजन की परेशानी को कम करने के लिए अदरक का सेवन करें। अदरक में एंटी-इफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन की समस्या से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप गठिया, जोड़ों में दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने आहार में अदरक को शामिल करें। इसके अलावा अदरक की चाय भी आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है।

गर्म सिंकाई करें

सूजन की परेशानी को कम करने के लिए गर्म सिंकाई भी प्रभावी है। गर्म सिंकाई के लिए आप हॉट बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा एक बाल्टी में गर्म पानी लें। इसमें 1 चम्मच नमक डालकर इसमें प्रभावित हिस्से को कुछ समय तक के लिए डुबोकर रखें। इससे सूजन की परेशानी कम हो सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article