यूरिक एसिड का काल हैं ये घरेलू नुस्खे, खींचकर बाहर करते हैं जोड़ों में जमा गंदगी, जॉइंट पेन से मिलता है छुटकारा

How To Reduce Uric Acid : हाई प्रोटीन डाइट लेने पर हमारे शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ने लगती है। इसके अलावा यूरिक एसिड मोटापा, शराब और कुछ दवाएं भी बढ़ाने का काम करती हैं। यदि आप यूरिक एसिड से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको ये घरेलू नुस्खे जरूर ट्राई करने चाहिए।

लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल हमारे लिए कई तरह की बीमारियों की वजह बनता जा रहा है। इसमें से ही एक बड़ी वजह है हाई यूरिक एसिड। जिससे आज बहुत से लोग परेशान दिखाई देते हैं। शरीर में यदि यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगे तो आपके जोड़ों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। हाई प्रोटीन डाइट लेने पर हमारे शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ने लगती है। इसके अलावा यूरिक एसिड मोटापा, शराब और कुछ दवाएं भी बढ़ाने का काम करती हैं। यदि आप यूरिक एसिड से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको ये घरेलू नुस्खे जरूर ट्राई करने चाहिए। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू नुस्खे जो आपकी इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।

home remedies for uric acid

यूरिक एसिड कम करने के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies for Uric Acid in Hindi

भरपूर पानी पिएं

यूरिक एसिड से निपटने का सबसे आसान उपाय भरपूर पानी पीना है। शरीर में पानी की भरपूर मात्रा एक्स्ट्रा यूरिक एसिड को शरीर से बाहर करने का काम करती है। क्योंकि यूरिक एसिड को छानकर बाहर करने का काम किडनी द्वारा किया जाता है। इसलिए पानी हमारी काफी मदद कर सकता है।

End of Feed