हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोग जरूर ट्राई करें ये असरदार घरेलू नुस्खे, तुरंत साफ होगी नसों में जमा गंदगी

Cholesterol Control Home Remedies in Hindi : हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कंट्रोल में रहना चाहिए। यदि आपके शरीर में कोलेस्ट्ऱॉल का स्तर बढ़ गया है तो इसे बिना देर किए कम कर लें। आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपके कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम कर सकते हैं।

लगातार बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण आज हम कई तरह की बीमारियों के शिकार होते जा रहे हैं। इन्हीं सब लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों में शामिल है हाई कोलेस्ट्रॉल जो एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है। 1. गुड कोलेस्ट्रॉल 2. बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे लिए अच्छा जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल हमारे लिए बहुत खराब साबित होता है। यदि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ना शुरू हो जाए तो इससे आपको हार्ट संबंधी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आज हम आपको बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

home remedies for cholesterol

कोलेस्ट्रॉल के लिए घरेलू नुस्खे - Home Remedies for Cholesterol in Hindi

अलसी के बीज

अलसी के छोटे-छोटे बीज हमारे नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को खींचकर साफ कर देते हैं। इन बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी मदद करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोगों को एक गिलास गर्म पानी के साथ 1 चम्मच अलसी के बीज को पीसकर सेवन करना चाहिए।

लहसुन

रसोई में मौजूद लहसुन आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपके कोलेस्ट्रॉल की भी सफाई करने का काम करता है। यदि आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को सामान्य रखना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह 2-3 कलियां लहसुन को गुनगुने पानी के साथ चबाकर निगल जाना चाहिए। यह तेजी से आपके कोलेस्ट्रॉल के कंट्रोल में लेकर आता है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका वेट लॉस के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है, ऐसा आपने जरूर सुना होगा। लेकिन आज हम आपको सेब के सिरके का कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में उपयोग बताने जा रहे हैं। 1 गिलास गर्म पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से आपका बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से कम होने लगता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End Article
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस औ...

End of Feed