Childrens Bed Wetting: बच्चे (Childrens) हर किसी माता-पिता (Parents) की जान होते हैं। बच्चों (Kids) के रहने से घर में रौनक बनी रहती है। बच्चों से घर के सभी लोग खुश रहते हैं, लेकिन बच्चों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जिनसे हर कोई मात-पिता जरूर परेशान होते हैं। ऐसी ही एक आदत है बिस्तर गीला करना (Bed Wetting Problems)। दरअसल बच्चे जब थोड़े बड़े हो जाते हैं तो उनकी बचपन की कई आदतें नहीं छूटती। दरअसल रोज रात को बच्चे बिस्तर गीला (Childrens Bed Wetting) कर देते हैं। रोज बिस्तर गीला करने से माता-पिता को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। अगर आपके घर में भी कोई बच्चा/बच्ची बिस्तर गीला कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी ये परेशानी दूर हो जाएगी।
Childrens Bed Wetting: बच्चों के बिस्तर गीला करने की समस्या से माता-पिता होते हैं परेशाना।
इन घरेलू उपायों से बच्चा रात को बिस्तर में नहीं करेगा पेशाब
रात को सोने से पहले पेशाब कराने की आदत डालें
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा रात को बिस्तर पर पेशाब न करें तो सबसे जरूरी है कि आप उसे रात को सोने से पहले पेशाब कराने की आदत डालें। सोने से पहले पेशाब करने से बिस्तर गीला करने की संभावना काफी कम होती है।
रोज खिलाएं 2-3 केले
बच्चे के बिस्तर गीला करने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 2 -3 केले बच्चे को रोजाना खिलाएं। ऐसा करने से बिस्तर गीला करने की संभावना काफी कम हो जाती है।
सोने से 2 घंटे पहले करा दें डिनर
अगर आपका बच्चा रात को सोते समय बिस्तर गीला करता है, तो उसे आप सोने से 2 घंटे पहले ही डिनर करा दें। दरअसल रात को डिनर करने के तुरंत बाद बच्चा सो जाता है, ऐसे में उसके बिस्तर पर पेशाब करने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
दालचीनी और गुड़ खिलाएं
अगर आप चाहते हैं कि आपका भी बच्चा रात को बिस्तर पर पेशाब न करें तो आपको उसे दालचीनी और गुड़ खिलाना चाहिए। दरअसल गुड़ और दालचीनी को खिलाने से बिस्तर गीला करने की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।
सोने से 2 घंटे पहले ने दें कोई तरल पदार्थ
अगर आपका भी बच्चा रोज रात को बिस्तर गीला करता है तो आपको उसे रात में सोने से 2 घंटे पहले तक कुछ भी तरल पदार्थ पीने के लिए ना दें। ऐसा करने से बिस्तर गीला करने की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।
